न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हाथरस गैंगरेप / अलीगढ़ के डॉक्टर बोले- पीड़िता के शरीर को मार गया था लकवा, भाई बोला- दीदी बेहोश थी, पुलिस ने कहा बहाने बनाकर लेटी हुई है

डॉ एमएफ हुड्डा ने बताया कि पीड़िता बेहोश थीं। वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर थीं। हम उन्हें हर संभव उपचार दे रहे थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Sep 2020 9:54:53

हाथरस गैंगरेप / अलीगढ़ के डॉक्टर बोले- पीड़िता के शरीर को मार गया था लकवा, भाई बोला- दीदी बेहोश थी, पुलिस ने कहा बहाने बनाकर लेटी हुई है

उतर प्रदेश के हाथरस जिले में गैंगरेप की शिकार दलित लड़की आखिरकार जिंदगी से जंग हार गई। मंगलवार तीन बजे तड़के उसने दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना को लेकर देशभर में आक्रोश है। वहीं, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जेएन मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के डॉ एमएफ हुड्डा ने हाथरस गैंगरेप पर बयान दिया है। पीड़िता अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज से ही दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर की गई थी। डॉ हुड्डा ने बताया कि पीड़िता को 14 सितंबर की रात को हमारे अस्पताल लाया गया था। उनके शरीर पर काफी चोट थी। उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी, जिसके परिणामस्वरूप पूरे शरीर को लकवा मार गया था। आजतक की खबर के अनुसार डॉ एमएफ हुड्डा ने बताया कि पीड़िता बेहोश थीं। वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर थीं। हम उन्हें हर संभव उपचार दे रहे थे। परिवार को सफदरजंग स्थानांतरित करने का विकल्प दिया गया था। वे शुरू में शिफ्ट नहीं करना चाहते थे, लेकिन 10 दिनों के बाद वे अपनी बेटी को दिल्ली स्थानांतरित करने के लिए तैयार हुए।

डॉ एमएफ हुड्डा ने कहा कि फॉरेंसिक टीम भी शामिल थी। वे इस बात को स्पष्ट करने के लिए बेहतर स्थिति में होंगे कि उन्होंने पीड़िता के शरीर पर कौन से सबूत पाए जिससे साबित हुआ कि उनका रेप हुआ। डॉ एमएफ हुड्डा ने बताया कि पीड़िता की जीभ नहीं काटी गई थी। उनकी जीभ पर कुछ चोट थी। हो सकता है वो पहले की हो। पीड़िता बोलने में सक्षम थी।

डॉ एमएफ हुड्डा आगे बताते हुए कहा कि 22 सितंबर को पीड़िता अपना बयान देने के लिए थोड़ी बेहतर स्थिति में थी। उस दिन मजिस्ट्रेट आए और पीड़िता ने अपना बयान दिया। डॉ हुड्डा ने कहा कि मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मालूम पड़ेगी।

दीदी बेहोश थी, पुलिस ने कहा बहाने बनाकर लेटी हुई है

पीड़िता के भाई का कहना है कि पुलिस ने दीदी के लिए एंबुलेंस भी नहीं मंगाई थी। बहन जमीन पर लेटी हुई थी। पुलिसवालों ने कह दिया था कि इन्हें यहां से ले जाओ। ये बहाने बनाकर लेटी हुई है। पीड़िता के भाई ने कहा कि 10 से 15 दिन तक तो दीदी की ब्लीडिंग रुकी तक नहीं थी। 22 सितंबर के बाद उन्हें अच्छा इलाज मिलना शुरू हुआ। उनके साथ लापरवाही बरती गई। उन्हें ठीक से इलाज नहीं दिया गया।

पीड़िता के भाई कहते हैं कि उनको (पीड़िता) नॉर्मल वार्ड में रखा गया था। हमें यूपी सरकार से इंसाफ की कोई उम्मीद नहीं है। बीजेपी सरकार घटना पर कुछ भी नहीं बोली है। न ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुछ बोला है। परिजनों का कहना है कि उन्हें न्याय चाहिए। आरोपियों को फांसी की सजा हो।

राहुल का योगी सरकार पर हमला

घटना के विरोध में और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से मंगलवार को प्रदर्शन किया गया। दिल्ली महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विजय चौक के पास प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की। यूपी की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी ने पीड़िता के परिजनों से बात की। कांग्रेस नेता अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर यूपी की योगी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है 'यूपी के वर्ग-विशेष जंगलराज ने एक और युवती को मार डाला।' उन्होंने अपने ट्वीट में आगे कहा कि सरकार ने कहा कि ये फेक न्यूज है और पीड़िता को मरने के लिए छोड़ दिया। राहुल गांधी ने इसके लिए यूपी सरकार की आलोचना करते हुए लिखा है कि न तो ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना फेक थी, ना ही पीड़िता की मौत और ना ही सरकार की बेरहमी।

प्रियंका ने कही ये बात

गौरतलब है कि राहुल से पहले प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर कानून-व्यवस्था को लेकर यूपी सरकार पर तंज किया था। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है। महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं है। अपराधी खुले आम अपराध कर रहे हैं। इस बच्ची के कातिलों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी की महिलाओं की सुरक्षा के प्रति आप जवाबदेह हैं। आपको बता दें कि सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि अन्य कई विपक्षी दलों और सोशल मीडिया पर लोगों ने भी योगी सरकार की आलोचना की और इस मामले को दबाने का आरोप लगाया।

14 सितंबर को हुई थी घटना

बता दे, 14 सितंबर की सुबह लड़की अपनी मां के साथ पशुओं का चारा लेने खेतों पर गई थी। तभी गांव के कुछ युवक आए और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इस दौरान लड़की ने अपने आप को बचाने की पूरी कोशिश की। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर खेत में काम कर रही मां आ पहुंची और चारों युवक भाग निकले।

लड़की की मां ने आसपास के लोगों से मदद मांगी और लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस को सूचना दी। लड़की ने अपने बयान में बताया कि गैंगरेप के बाद उसकी हत्या का प्रयास किया गया। मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि लड़की की गर्दन को बेदर्दी से मरोड़ा गया था। जिसकी वजह से सर्वाइकल स्पाइन इंजरी हो गई। लड़की की हालत गंभीर होते देख उन्हें सफदरजंग अस्पताल लाया गया, जहां आज सुबह उनकी मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल