न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हाथरस / AAP विधायक के खिलाफ FIR, कोरोना संक्रमित होने के बावजूद मिले गैंगरेप पीड़िता के परिवार से

आम आदमी पार्टी (आप) विधायक कुलदीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। कोरोना संक्रमित होने के बावजूद विधायक हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 07 Oct 2020 1:51:38

हाथरस / AAP विधायक के खिलाफ FIR, कोरोना संक्रमित होने के बावजूद मिले गैंगरेप पीड़िता के परिवार से

आम आदमी पार्टी (आप) विधायक कुलदीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। कोरोना संक्रमित होने के बावजूद विधायक हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने गए। कुलदीप कुमार ने खुद ही बताया था कि वह कोरोना संक्रमित हैं और इसके बाद वह हाथरस में परिवार से मिलते दिखे थे। उनके खिलाफ महामारी ऐक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। बता दें कि महामारी ऐक्ट के तहत दोषी पाए जाने पर 6 महीने तक की कैद या 1000 रुपये जुर्माना या दोनों की सजा दी जा सकती है। कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने कई वालों पर महामारी ऐक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं।

हाथरस एसपी ने बताया, 'दिल्ली के आप विधायक कुलदीप कुमार के खिलाफ महामारी ऐक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है।'

विधायक के दो ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिसमें उन्होंने खुद बताया है कि वह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसके बाद उनका दूसरा ट्वीट है जिसमें वो हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचे थे।

इन दोनों ट्वीट को गौर से देखें तो बड़ी लापरवाही सामने आई है। उनका पहला ट्वीट 29 अक्टूबर की दोपहर दो बजकर 29 मिनट का है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि उनको हल्का बुखार हुआ जिसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया। टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने लिखा कि वो घर पर ही आइसोलेट रहेंगे।

इसके बाद दूसरा ट्वीट उनका 4 अक्टूबर का है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि वो हाथरस गैंगरेप पीड़िता के गांव उनके परिजनों से मिलने गए हैं।

अब बड़ा सवाल यह है कि जब विधायक कोरोना से संक्रमित थे तो फिर वह परिजनों से मिलने क्यों पहुंचे। गाइडलाइन के तहत पॉजिटिव आने के बाद 14 दिन तक क्वारंटीन होना जरूरी है। जब टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आए तभी शख्स घर से निकल सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’