न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब उठी मांस-मदिरा बैन करने की मांग, योगी सरकार कर रही है विचार

इलाहाबाद का प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्या रखने के बाद अब साधु संतों ने नई मांग शुरू कर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Nov 2018 3:04:46

अब उठी मांस-मदिरा बैन करने की मांग, योगी सरकार कर रही है विचार

इलाहाबाद का प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्या रखने के बाद अब साधु संतों ने नई मांग शुरू कर दी है। साधु संतों का कहना है कि पूरे अयोध्या जिले में मांस-मदिरा के सेवन और बिक्री को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाए। बता दें अभी तक जिले में सिर्फ अयोध्या शहर में ये पाबंदी लागू है। इसमें पंचकोसी परिक्रमा क्षेत्र आता है। उधर जानकारी के अनुसार योगी सरकार ने संतों की मांग को देखते हुए मामले में विधिक राय मांगी है।

मांस और मदिरा की बिक्री का विरोध

संत अब पूरे अयोध्या में मांस और मदिरा की बिक्री का विरोध कर रहे हैं। बता दें फैजाबाद का नाम अयोध्या किए जाने पर अब 14 कोसी परिक्रमा मार्ग तक का क्षेत्र भी इस दायरे में आ गया है। संतों का कहना है कि मांस और शराब बेचा जाना भगवान राम का अपमान है। रामजन्मभूमि के प्रमुख स्वामी सतेंद्र दास समेत कई संतों ने यह मांग रखी है। संतों का कहना है कि मीट और शराब से हिंसा और प्रदूषण को बढ़ावा मिलता है, जो कि राम की नगरी में ठीक नहीं है, इसलिए इसपर बैन लगना चाहिए।

उधर जानकारी के अनुसार सरकार ने भी संतों की इस मांग पर फैसला लेने की तैयारी कर ली है। प्रदेश सरकार ने पूरे अयोध्या जिले में शराब और मीट के प्रतिबंध को लेकर विधिक राय मांगी है।

uttar pradesh,yogi adityanath faizabad,ayodhya,yogi government,meat and liquor ban in ayodhya

बदलेगा लखनऊ के चिड़िया घर का नाम

हाल ही में लखनऊ के इकाना स्टेडियम का नाम बदलने के बाद सूबे की योगी सरकार लखनऊ के चिड़िया घर का नाम बदलने की तैयारी में है। लखनऊ जू का नाम नवाब वाजिद अली शाह की जगह अटल बिहारी वाजपेयी प्राणि उद्यान हो सकता है। इस बारे में जल्द घोषणा की जा सकती है।

इकाना स्टेडियम के बाद राजधानी को अटल नाम की ये दूसरी सौगात मिल सकती है। कहा जा रहा है कि आगामी 25 दिसम्बर को अटल जयंती पर लखनऊ के चिड़ियाघर का नाम बदल सकता है। लखनऊ जू वर्ष 1921 में अंग्रेजी हुकूमत में बनाया गया था। जिसका नाम इंग्लैण्ड के तत्कालीन राजकुमार के नाम पर ‘प्रिंस ऑफ वेल्स जूलॉजिकल गार्डेन’ रखा गया था। देश की आजादी के करीब 80 साल बाद जू का नाम 4 जून, 2001 को बदलकर लखनऊ प्राणि उद्यान कर दिया गया। इसके बाद मार्च 2015 में अखिलेश सरकार में इसका नाम अवध के अंतिम नवाब वाजिद अली शाह प्राणी के नाम पर कर दिया गया। बता दें लखनऊ जू में हर साल 13 लाख दर्शक आते हैं।

लखनऊ जू कान्क्लेव में पत्रकारों से बातचीत में वनमंत्री दारा सिंह चौहान ने नाम बदलने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि इस पर विभाग सही समय पर फैसला लेगा।

बता दें, यह तीसरा मौका होगा जब लखनऊ चिड़ियाघर का नाम बदला जा रहा है। हालांकि, नाम बदलने से दर्शकों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला, बल्कि लखनऊवासियों के लिए यह गौरव की ही बात होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत