न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी / नाबालिग से हैवानियत, रेप के बाद तेजाब से जलाया शरीर का आधा हिस्सा

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में 17 साल की लड़की के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। बुधवार को लड़की का शव वरुणा नदी में मिला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Aug 2020 1:24:29

यूपी / नाबालिग से हैवानियत, रेप के बाद तेजाब से जलाया शरीर का आधा हिस्सा

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में 17 साल की लड़की के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। बुधवार को लड़की का शव वरुणा नदी में मिला। घरवालों ने जींस से किशोरी को पहचाना। वह 17 अगस्त से लापता थी। एसपी राम बदन सिंह ने बताया कि जांच के लिए 4 टीमें लगाई गई हैं। परिजन ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। लड़की की पहचान छिपाने के लिए शव को तेजाब से जला दिया गया।

कोतवाली इलाके में एक गांव में लड़की सोमवार शाम अपने से 10 साल की छोटी बहन के साथ नदी किनारे भैंस चरा रही थी। छोटी बहन कुछ देर के लिए घर चली गई। जब वह लौटी तो नदी किनारे बड़ी बहन नहीं थी। उसने आसपास खोजा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसने घर आकर बताया तो परिवार ने कोतवाली में दो लोगों पर शक जताकर शिकायत की। पुलिस की सूचना पर परिजन पहुंचे। उन्होंने जींस देखकर बेटी की पहचान की। घटना से लोगों में नाराजगी है। लोगों ने भदोही-जौनपुर मुख्य मार्ग के पास जाम लगा दिया। एसपी राम बदन बोले कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद रेप और मौत की वजह का पता चलेगा। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। क्राइम ब्रांच समेत चार टीमें बनाई गई हैं।

हत्या कैसे हुई, यह पता नहीं चल सका

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। 18 अगस्त को दोनों को छोड़ दिया गया। 19 अगस्त की सुबह वरुणा नदी में लड़की का आधा जला शव मिला। चेहरा जला था। कपड़े अस्त-व्यस्त थे। पानी में रहने के कारण शव फूल गया था, इसलिए यह पता नहीं चल पाया कि हत्या कैसे हुई?

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार

चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल