न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फिरोजाबाद / बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता की मारी गोली, घेरकर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की टूंडला विधानसभा में बाइक सवार तीन बदमाशों ने भाजपा नेता डीके गुप्ता की शुक्रवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Oct 2020 1:18:58

फिरोजाबाद / बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता की मारी गोली,  घेरकर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की टूंडला विधानसभा में बाइक सवार तीन बदमाशों ने भाजपा नेता डीके गुप्ता की शुक्रवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। वे रात में दुकान बंद कर घर जा रहे थे। घटना के बाद गुस्साए व्यापारियों ने जाम लगा दिया। मौके पर कई थानों का पुलिसबल पहुंचा। पुलिस ने अपराधियों की तलाश तेज कर दी है।

थाना नारखी क्षेत्र के नगला बीच निवासी 42 वर्षीय दयाशंकर गुप्ता की नगला बीच में परचून की दुकान है। वह भाजपा में मंडल उपाध्यक्ष भी हैं। शुक्रवार रात करीब 8 बजे वह दुकान बंद कर रहे थे, तभी एक अपाचे से तीन बदमाश आए और उन्होंने तमंचे से गुप्ता पर गोली दाग दी। गोली उनके सीने में जाकर लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। हमलावर मौके से फरार हो गए।

गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण

मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। खून से लथपथ भाजपा नेता को आगरा के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। भाजपा नेता की मौत की खबर लगते ही नगला बीच में व्यापारियों ने एकत्रित होकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्रा समेत कई थानों का पुलिसबल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन भी दिया।

परिजन ने बताया कि आज भाजपा प्रत्याशी के नामांकन से वापस लौटने के बाद वह दुकान पर बैठे थे। दुकान बंद करते समय हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया।

फिरोजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सचिंद्र पटेल ने बताया कि शुक्रवार रात बीजेपी नेता डीके गुप्ता की बाइक पर आए तीन अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों का दावा है कि मृतक डीके गुप्ता बीजेपी नेता थे। पटेल ने संवाददाताओं को बताया, 'डीके गुप्ता अपनी दुकान बंद करके जा रहे थे उसी वक्त बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।' पुलिस अधिकारी के मुताबिक, परिजनों ने पीड़ित की जान बचाने के लिए उन्हें आगरा ले जाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पटेल ने कहा, 'परिवारवालों ने कुछ संदिग्धों के नाम बताए हैं, जिनका पीड़ित के साथ विवाद चल रहा था। हम मामले की जांच करेंगे और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करेंगे।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप