न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

15 अप्रैल को खत्म होगा लॉकडाउन : योगी आदित्यनाथ

कोरोना से बचाव और तैयारी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार ऐक्शन में है। रविवार को अपने सरकारी आवास पर सीएम योगी ने प्रदेश के सभी सांसद और मंत्रियों से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Apr 2020 5:38:19

15 अप्रैल को खत्म होगा लॉकडाउन : योगी आदित्यनाथ

कोरोना से बचाव और तैयारी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार ऐक्शन में है। रविवार को अपने सरकारी आवास पर सीएम योगी ने प्रदेश के सभी सांसद और मंत्रियों से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। प्रदेश में अंतिम पायदान पर खड़े जनसामान्य को प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए योगी आदित्यनाथ सभी मंत्रियों, विधायकों से सहयोग की अपील की है। लॉकडाउन के समय में जनसामान्य को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए भी सांसद और मंत्रियों से अपने अपने क्षेत्रों में निगरानी रखने को कहा है। योगी आदित्यनाथ ने अपनी 'टीम-11' को निर्देश दिए हैं कि लॉकडाउन 15 अप्रैल को खत्म हो जाएगा। अधिकारी इस बात को आश्वस्त करें कि कहीं पर भी भीड़ इकट्ठा न हो। यूपी की योगी सरकार इस लॉकडाउन को चरणबद्ध ढंग से खत्म करने को लेकर लगातार तैयारियां कर रही है ताकि कहीं पर भी ज्यादा भीड़ न इकट्ठा हो। इसके साथ ही चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन खत्म किए जाने की स्थिति में भीड़ को कैसे व्यवस्थित रखा जाए और सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रहे, इस पर भी सीएम योगी ने सभी से सुझाव मांगे।

बता दे, पूरी दुनिया में इन दिनों कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया था। यह अवधि 14 अप्रैल को पूरी हो रही है।

मांगे सुझाव

विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए योगी ने बात करते हुए कहा कि जब भी लॉकडाउन खत्म होगा तो ऐसे में भीड़ सड़कों पर होगी। संभव है कि कोरोना की रोकथाम व बचाव इससे प्रभावित हो। इसके लिए योगी ने सांसदों व मंत्रियों से लॉकडाउन के बाद की रणनीति के लिए सुझाव मांगे हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सुझाव से उत्तर प्रदेश शासन को आगे की रणनीति बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि सुझाव के बाद ही यह निर्णय लिया जा सकेगा कि पहले फेज में कहां व कितनी छूट दी जाए। किन-किन संस्थाओं को छूट देनी है, इस पर भी सुझाव मांगा है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन खुलने के बाद भी हमारा इम्तिहान जारी रहेगा।

योगी आदित्यनाथ ने सभी सांसदों और मंत्रियों से उत्तर प्रदेश कोविड केयर फंड में सांसद/ विधायक निधि से 1 करोड़ रुपये के साथ ही विधायकों से एक महीने का वेतन देने की अपील की। उन्होंने बताया कि बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती ने भी अपने विधायकों से इस फंड में सहयोग करने की अपील की है। फंड में आने वाली धनराशि पर विस्तार से चर्चा करते हुए योगी ने बताया कि इस फंड का प्रयोग प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को कई गुना विस्तार देने में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रयास है कि इस फंड में करीब 1500 करोड़ एकत्र हों, जिससे आवश्यक कामों में तेजी आ सके। इसके अलावा अन्य लोगों से भी इस फंड में आर्थिक सहयोग करने का आह्वान किया।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या की बात की जाए तो यह आंकड़ा 200 के पार जा चुका है। इसको देखते हुए शासन-प्रशासन स्तर पर अलग-अलग निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर