न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गांव में लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की पूरी जानकारी नहीं : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि गांव में लोगों को अभी सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की पूरी जानकारी नहीं है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Apr 2018 12:54:28

गांव में लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की पूरी जानकारी नहीं : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि गांव में लोगों को अभी सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की पूरी जानकारी नहीं है। योगी ने कहा कि गांवों में जागरूकता लाकर ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सकता है। योगी मंगलवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर योगी ने खुले में शौच से मुक्त हुए पांच गांवों के प्रधानों को सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र दिया। यहां प्रधानमंत्री आवास योजना के पांच लाभार्थियों को भी सम्मान दिया गया।

आदित्यनाथ ने कहा कि महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज अभियान और पंचायतों को राष्ट्र के विकास की धुरी बनाने के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं। गांव से पलायन रोकने के लिए गांवों को साधन संपन्न बनाएंगे।

योगी ने कहा, "वास्तव में गांव में जनता को सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी नहीं है। ऐसे में दलाल और भ्रष्टाचार पनपता है। गांव के लोगों में जागरूकता लाकर ही भ्रष्टाचार रोका जा सकता है।"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के हर नागरिक के विकास का काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने 38 लाख जन-धन के खाते बैंकों में खुलवाए। 80 हजार करोड़ खातों में जमा हुए उसके माध्यम से उज्‍जवला योजना, सौभाग्य योजना, खाद-बीज और अन्य योजना में 38 करोड़ लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

शौचालय नहीं बनने पर भड़के योगी

योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतापगढ़ के दौरे पर थे जहां उन्होंने विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। इसके बाद सीएम कंधई मधूपुर पहंचे और वहां चौपाल लगाकर गांव के लोगों की समस्यायें भी सुनीं। यहां उन्होंने गांव में चल रही सरकारी योजनाओं के बारे में भी बात की और उनसे जानकारी ली। वहीं सीएम योगी ने जब गांव के लोगों से लोगों से पूछा कि उनके घरों में शौचालय है कि नहीं, तो अधिकांश लोगों ने कहा कि उनके घरों में शौचालय नहीं बने हैं। इस बात से नाराज सीएम योगी ने अधिकारियों की क्लास ग्रामीणों के सामने ही ली औऱ निर्देश दिया कि शौचालय के पैसे ग्रामीणों के बैंक खाते में 24 घंटे के अंदर जमा कराएं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन