न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CM योगी का राहुल गांधी पर तंज, देश की राजनीति में हावी होने के लिए लोग अपना गोत्र व जनेऊ दिखाने लगे

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर तंज कसते हुए कहा कि आज देश की राजनीति में हावी होने के लिए लोग अपना गोत्र व जनेऊ भी दिखाने लगे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Dec 2018 9:06:26

CM योगी का राहुल गांधी पर तंज, देश की राजनीति में हावी होने के लिए लोग अपना गोत्र व जनेऊ दिखाने लगे

शनिवार को अयोध्या के डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में दो दिवसीय समरसता कुंभ का शुभारंभ करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर तंज कसते हुए कहा कि आज देश की राजनीति में हावी होने के लिए लोग अपना गोत्र व जनेऊ भी दिखाने लगे हैं। सीएम ने कहा कि भारत की परंपरा में समरसता का संगम है। कुंभ में मानव कल्याण की बात होती है। उन्होंने लखनऊ में चौथा कुंभ करवाने का वादा किया। विपक्ष पर हमला करते हुए सीएम योगी ने कहा 'वह जो कहते थे कि हम ऐक्सिडेंटल हिंदू हैं, आज उनको एहसास हो रहा है कि वह सच्चे मायने में हिंदू हैं। यह भारत की सनातन आस्था की विजय है।'

सीएम योगी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि जो लोग कहते थे कि हम एक्सीडेंटली हिन्‍दू हैं, उन लोगों को भी एहसास हो रहा है कि नहीं हम भी सनातनी धर्मावलंबी हिन्‍दू हैं। कुम्‍भ का आयोजन किसी जाति, धर्म या संप्रदाय को लेकर नहीं होता है, इसका आयोजन सबके लिए होता है।

पांच राज्यों (मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम, तेलंगाना) में चुनाव खत्म हो चुका है, नतीजे आ चुके हैं लेकिन बीजेपी-कांग्रेस के एक दूसरे पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

समरसता कुंभ में पहुंचे साधु-संतों को संबोधित करते हुए योगी ने कहा दुनिया के एक कोने में बैठकर कुछ लोग विदेश की झूठन खाकर भारत की संस्कृति और परंपरा को तोड़ने और कोसने का काम करते हैं। बता दें कि समरसता कुंभ में देश के कोने-कोने से साधु-संत पहुंचे हैं।

मर्यादा पुरुषोत्‍तम भगवान श्री राम के राम राज्‍य का आधार ही समता है। सीएम योगी ने कहा कि भारत के महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु के प्रयोग को मैं देख रहा था, उसमें कहा गया कि हम सबमें जीव का अस्तित्व है, उन्होंने दुनिया में सबसे पहले ये कहा कि पेड़ पौधे में जीवन होता है। ये हमारी परंपरा है।

बता दें कि पांच राज्यों में हाल ही में हुए चुनाव के वक्त राहुल गांधी राजस्थान के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अजमेर जाकर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पुष्कर में जगतपिता ब्रह्माजी के मंदिर भी गए। जहां पर राहुल गांधी से उनका गोत्र पूछे जाने पर उन्होंने जवाब दिया कि वह कौल (कश्मीरी) ब्राह्मण हैं और उनका दत्तात्रेय गोत्र है। इसके बाद पुजारी ने मंदिर में पूजा संपन्न कराई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत