Place: Khurja, Bulandshahr, Uttar Pradesh.
मामला खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम मुंडाखेड़ा चौहरे का है, यहां पटाखा बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करने गई पुलिस के साथ दुकानदारों और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई और दुकानदार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद हिरासत में लिए युवक को छुड़ाने के लिए उसकी मासूम बेटी पुलिस की कार में सिर पटकती रही, लेकिन पुलिस ने उसकी एक ना सुनी और ना ही पुलिस जीप में ड्राइवर सीट पर बैठे सिपाही ने सिर पटकने से बच्ची को रोकने की जहमत उठाई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी बच्ची को पुलिस जीप से अलग करने के लिए खींचता दिखाई दे रहा है, बच्ची रोती पीटती रही, अपने पिता को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मियों से गुहार लगाती रही लेकिन बुलंदशहर पुलिस का दिल तक नहीं पसीजा। बता दें पुलिस ने बच्ची के पिता सहित 6 दुकानदारों को हिरासत में लिया है। दरअसल बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर NGT ने पटाखों की बिक्री पर रोक लगाई है। पूरे मामले में मीडिया में खबर चलने के बाद एसएसपी ने अपना बयान सोशल मीडिया पर वायरल किया। उन्होंने पुलिस को आदेश दिया है कि संवेदनशीलता व सहानभूति पूर्ण तरीके से काम करें।
Hello @bulandshahrpol and @Uppolice, we know that there is a complete ban on firecrackers in this area.
But take a look on how you are executing the order of @UPGovt.
A child is wailing for her fath













