न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वाराणसी: BHU की सुरक्षा में अब तक की सबसे बड़ी सेंध, 50 AC Compressor हुए चोरी

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में एसी कंप्रेसर (AC Compressor) और पीतल पाइप लाइन चोरी होने की वारदात के बाद शुरू हुई जांच में पाया गया है कि केवल सात नहीं बल्कि पचास एसी कंप्रेसर चोरी हुए

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Dec 2020 4:12:54

वाराणसी: BHU की सुरक्षा में अब तक की सबसे बड़ी सेंध, 50 AC Compressor हुए चोरी

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में एसी कंप्रेसर (AC Compressor) और पीतल पाइप लाइन चोरी होने की वारदात के बाद शुरू हुई जांच में पाया गया है कि केवल सात नहीं बल्कि 50 एसी कंप्रेसर चोरी हुए हैं। शुरुआती तौर पर ये चोरी करोड़ों रुपए की है। चौंकाने वाली बात ये है कि सीसीटीवी से लैस रहने वाली सेंट्रल लाइब्रेरी में चोरी करने से पहले एक-एक करके सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन काटा गया है। जी हां, ये खुलासे साफ बता रहे हैं कि एक फुल प्रूफ प्लानिंग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

ऐसे हुआ खुलासा

बता दें कि इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब सेंट्रल लाइब्रेरी की छत पर लगे सोलर प्लांट में कुछ गड़बड़ी आई। इसे चेक करने के लिए जब टेक्निशियन के साथ कर्मचारी छत पर चढ़े तो सात एसी कंप्रेसर गायब मिले। इसके बाद हड़कंप मच गया। चीफ प्रॉक्टर को सूचना देने के बाद जब प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम वहां पहुंची तो उसने जांच की। इसके बाद सीढ़ी लगाकर एक-एक एसी का कंप्रेसर चेक किए गए। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, वैसे-वैसे टीम के पैरों से जमीन खिसकती गई। जांच में सामने आया कि तकरीबन पचास एसी के कंप्रेसर गायब हैं। इसके बाद इनकी कीमत का पता लगाने के लिए फाइल खंगालने का काम शुरू हुआ और लंका थाने में इसकी सूचना दी गई।

पूरी प्लानिंग के तहत हुई चोरी

न्यूज़18 की खबर के अनुसार वारदात के तरीके से इस बात का अंदाजा तो साफ तौर पर लगाया जा सकता है कि ये काम पूरी एक गैंग का है। जिसको ये पता था कि सेंट्रल लाइब्रेरी में कितने और कहां एसी लगे हैं और उनके कंप्रेसर कहां पर हैं। यही नहीं, जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो सभी हैरान रह गए। जहां-जहां चोरी हुई, वहां-वहां उस वक्त की सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन काट दिया गया। यानी लॉकडाउन के दौरान फुल प्रूफ तरीके से इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

यूनिवर्सिटी की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि जिस यूनिवर्सिटी की सुरक्षा व्यवस्था में हर साल लाखों रूपये का खर्चा होता है वहां इतनी बड़ी चोरी वारदात हो गई और किसी कानों-कान खबर तक नहीं हुई। बीएचयू के एपीआरओ डॉ राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस को इसकी सूचना दे गई है। पुलिस टीम के साथ बीएचयू की अपनी सुरक्षा तंत्र की टीम भी पूरे मामले की जांच में लगी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल