Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बाराबंकी: 22 साल की दलित युवती के साथ ज्यादती, दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर कर मारा डाला

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में 22 साल की दलित लड़की का शव सरसों के खेत से बरामद हुआ है। परिवार के मुताबिक, दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या की गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Jan 2021 2:01:48

बाराबंकी: 22 साल की दलित युवती के साथ ज्यादती, दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर कर मारा डाला

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में 22 साल की दलित लड़की का शव सरसों के खेत से बरामद हुआ है। परिवार के मुताबिक, दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या की गई है। प्राइवेट पार्ट के पास खून के भी निशान मिले हैं। उसका गला दुपट्टे से घोंटा गया था। पुलिस अधीक्षक समेत लोकल थाने की फोर्स ने घटनास्थल का जायजा लिया है। घटना के खुलासे के लिए चार थानों की टीम को लगाया गया है।

गांव के बाहर खेत में बरामद हुआ शव


दरअसल, कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 साल की लड़की रविवार शाम शौच के लिए खेत की तरफ निकली थी। लेकिन जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। देर शाम उसका शव जैदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के बाहर सरसों के खेत में उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।
बेटी के साथ दरिंदगी हुई

युवती की मां ने बताया कि उनकी बेटी मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं थी और जो भी उसे बुलाता था वह उसकी ओर चल देती थी। शाम को शौच के समय जाते हुए कोई उसे खेत की तरफ बुला ले गया और वहीं पर उसके साथ ज्यादती हुई है। खेत में लड़की के खींचने के निशान और चेहरे और गर्दन पर खरोच के निशान मिले हैं। उसका गला घोंटकर मारा गया है। लड़की के शरीर के निचले हिस्से पर कपड़े नहीं थे। लड़की की गर्दन पर निशान बने थे और देखने से ऐसा लगता कि गर्दन में रस्सी बांध कर उसे खींचा गया हो।

पुलिस अधीक्षक ने कही ये बात


पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि पुलिस की पांच टीमों का गठन कर 4 थानों की पुलिस को घटना के खुलासे के लिए लगाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका