न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश : शख्स ने किया दावा, बना ली कोरोना वायरस की दवा, हुआ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस शख्स ने दावा किया कि कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के उपचार के लिए उसने दवा बना ली है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Apr 2020 5:16:50

उत्तर प्रदेश : शख्स ने किया दावा, बना ली कोरोना वायरस की दवा, हुआ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस शख्स ने दावा किया कि कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के उपचार के लिए उसने दवा बना ली है। यहां के चितबड़ागांव थाना प्रभारी हरि राम मौर्य ने बताया कि थाना क्षेत्र के टीका देउरी ग्राम का राकेश कुमार सिंह अपने गांव के लोगों से दावा कर रहा था कि उसने कोरोना वायरस की दवा बना ली है और वह इससे किसी को भी ठीक कर सकता है। पुलिस ने बताया कि राकेश के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि सभी की सुरक्षा के लिए लॉकडाउन बेहद जरूरी है। सीएम योगी ने कहा कि यूपी में पिछले 4 से 5 दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है, जिसमें बड़ी संख्या में तबलीगी जमात के लोग शामिल हैं। सीएम ने कहा कि इस समय उत्तर प्रदेश में 308 कोरोना पॉजिटिव केस हैं, इनमें 168 केस तबलीगी जमात से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि हम स्थिति से हर संभव तरीके से निपटने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे पास टेस्टिंग के लिए लैब नहीं थी लेकिन अब हमारे पास 10 लैब हैं। हमने कोविद केयर फंड स्थापित किया है, ताकि टेस्टिंग की सुविधाएं बेहतर हो सकें। सीएम ने कहा कि इसके साथ ही हम ज्यादा पीपीई, टेस्टिंग किट्स और वेंटिलाइजर्स की व्यवस्था कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि प्रदेश के सभी 24 मेडिकल कॉलेजों को अपग्रेड किया गया है। इनमें से 10 में पहले से ही कोरोना टेस्ट करने की सुविधा है, बाकी 14 मेडिकल कॉलेजों में जल्द ही लैब स्थापित कर दी जाएगी। सीएम ने कहा कि इसी क्रम में हम प्रदेश के हर जिले में कोरोना कलेक्शन सेंटर स्थापित कर रहे हैं।

बता दे, उत्तर प्रदेश सरकार कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। यूपी में संक्रमित मरीजों की संख्या 314 है जिसमें 166 तब्लीगी जमात से जुड़े हुए हैं। कोरोना वायरस से अब तक प्रदेश में कुल तीन मौतें 1 बस्ती (बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में), 1 मेरठ (मेरठ के मेडिकल कॉलेज में ही) व एक वाराणसी में हो चुकी हैं। यूपी के जिन 37 जिलों में सक्रमण के मरीज समाने आए हैं उनमें सबसे अधिक नोएडा में 58 मरीज शामिल हैं। नोएडा कोरोना जोन के रूप में उभरकर सामने आया है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने यहां 30 अप्रैल तक धारा 144 लागू कर दी है।

uttar pradesh,ballia,coronavirus vaccine,covid 19,coronavirus,news,uttar pradesh news,news in hindi

कहां कितने मामले

मंगलवार को केजीएमयू की रिपोर्ट के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश में 16 नए मामले बढ़े हैं। इसमें आगरा में 13 नए पॉजिटिव केस दर्ज हुए हैं। इसके अलावा 2 मरीज लखनऊ,1 मरीज आजमगढ़,13 आगरा में कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। लखनऊ में 2.5 साल का बच्चा भी कोरोना को चपेट में आ चुका है।

राज्य के आगरा में 65, लखनऊ में 25, गाजियाबाद में 23, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 58, लखीमपुर खीरी में 4, कानपुर नगर में 8, पीलीभीत में 2, मुरादाबाद में 1, वाराणसी में 7, शामली में 14, जौनपुर में 3, बागपत में 2, मेरठ में 33, बरेली में 6, बुलन्दशहर में 3, बस्ती में 5, हापुड़ में 3, गाजीपुर में 5, आज़मगढ़ में 4, फिरोजाबाद में 4, हरदोई में 1, प्रतापगढ़ में 3, सहारनपुर में 13 व शाहजहांपुर में 1, बाँदा में 2 संक्रमित मरीज पाए जा चुके हैं।

इसी तरह महराजगंज में 6, हाँथरस में 4, मिर्जापुर में 2, रायबरेली में 2, औरैय्या में 1, बाराबंकी में 1, कौशाम्बी में 1, बिजनौर में 1, सीतापुर में 8, प्रयागराज में 1, मथुरा में 2 व बदायूँ में भी 1 पेशेंट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही आगरा से 8, गाजियाबाद से 3, नोएडा से 8 एवं लखनऊ व कानपुर से 1-1 पेशेंट यानी कुल 22 कोरोना पेशेंट स्वस्थ करवाकर डिस्चार्ज किए गए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर