न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बलिया गोलीकांड / 6 आरोपी गिरफ्तार, अब भी शिकंजे से बाहर है मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह

इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के घर पर जमकर तोड़फोड़ की है। बताया जा रहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी की हरसंभव कोशिश की जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Oct 2020 12:34:26

बलिया गोलीकांड / 6 आरोपी गिरफ्तार, अब भी शिकंजे से बाहर है मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह

उत्तर प्रदेंश के बलिया (Ballia) में कोटे के आवंटन को लेकर बुलाई गई खुली बैठक में एक शख्स की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के भाई देवेंद्र प्रताप सिंह समेत पांच अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है हालाकि, मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह अभी भी फरार है, जिसे पकड़ने के लिए दर्जन भर पुलिस जगह-जगह पर दबिश दे रही हैं। आजमगढ़ जोन के आईजी सुभाष चंद्र दुबे, दुर्जनपुर गांव में कैंप कर रहे हैं। इस बीच फैसला लिया गया है कि दुर्जनपुर गांव मे सभी असलहों का लाइसेंस निरस्त किया जायेगा। उधर इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के घर पर जमकर तोड़फोड़ की है। बताया जा रहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी की हरसंभव कोशिश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मुख्य आरोपी के घर की महिलाओं को थाने में बैठाया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी के घर में काफी तोड़फोड़ भी की है। पुलिस के जवानों ने आरोपी के घर की खिड़कियां तोड़ डाली है। यही नहीं घर में रखे फर्नीचर पर भी पुलिसिया कहर टूटा है। साथ ही साथ घर के बाहर खड़ी बाइक और कार को भी पुलिस के गुस्से का शिकार होना पड़ा है।

गौरतलब है कि 15 अक्टूबर की दोपहर बाद बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में कोटे की दुकान के आवंटन को लेकर की जा रही कार्यवाही में दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। जिसमें गांव के ही दबंग धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ डब्ल्यू ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस वारदात में मौके पर मौजूद जयप्रकाश पाल को गोली लगी। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते वक्त जयप्रकाश पाल की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने धीरेंद्र प्रताप सिंह सहित कुल 8 लोगों के खिलाफ नामजद किया है और 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फायरिंग के वक्त मौके पर मौजूद एसडीएम, सीओ समेत सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। डीआईजी ने दावा किया कि सभी नामजद आरोपियों को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि खुली पंचायत में मौजूद अफसरों के खिलाफ शासन ने कार्रवाई की है। मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नजीर बनेगी।

uttar pradesh,balia,ballia firing,up police,crime,yogi adityanath

आरोपी धीरेंद्र सिंह मेरा सहयोगी : बीजेपी MLA

उधर, बैरिया विधानसभा से विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह हमारा सहयोगी रहा है। उन्होंने कहा कि मैं झूठ नहीं बोलता धीरेंद्र सिंह बीजेपी का सहयोगी रहा है। लेकिन गोलीकांड को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। बीजेपी विधायक ने कहा, 'आप लोग उसे आरोपी बता रहे हैं। उसके पिता को उन्होंने डंडे से मारा। किसी के पिता, किसी की माता, किसी की भाभी और किसी की बहू को लाडी डंडे राड सें मारकर 6 महिला और 2 पुरुषों को घायल किया है, उस पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। असाधारण घटना है। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा के लिये ही लाइसेंस गन होता है, लगता है उनके पास मरने और मारने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था। जो दोषी है उन पर पुलिस कार्रवाई करे।' इतना ही नहीं सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मीडिया को सही तथ्य दिखाना चाहिए। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मेरे दवाजे पर जो भी आता है मैं उसका स्वागत करता हूं। पार्टी का कार्यकर्ता होने के नाते आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह भी मेरे पास आया होगा। सूत्रों के अनुसार, दबंग धीरेंद्र सिंह बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का दाहिना हाथ है। पता चला है कि धीरेंद्र सिंह पहले भी कई बार अधिकारियों से अभद्रता कर चुका है। वह आर्मी से रिटायर बताया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल