न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तानों से परेशान किशोरी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा - 'पापा मैं जीना चाहती हूं, लेकिन...', पढ़े पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक किशोरी ने बुधवार की रात में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Dec 2020 3:37:59

तानों से परेशान किशोरी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा - 'पापा मैं जीना चाहती हूं, लेकिन...', पढ़े पूरा मामला

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बलिया जिले में एक किशोरी ने बुधवार की रात में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने सुसाइड नोट लिखा है, किशोरी की लाश के पास तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मां-पापा से माफी मांगते हुए आत्महत्या के लिए मामा-मामी और एक युवक को जिम्मेदार ठहराया है। उसने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि संबंधित युवक की वजह से दो और लड़कियां जान दे चुकी हैं।

साथ ही मामा-मामी को चेताया है कि आज से आपका बुरा वक्त शुरू होता है, यदि मेरे मां-पापा को कुछ कहा तो सोच लेना... किशोरी के पिता ने नगरा थाने में अपने साले, उसकी पत्नी और गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी निवासी मनीष के खिलाफ थाने में सिखायत दर्ज कराई है। नगरा थानाध्यक्ष विवेक पांडेय ने बताया कि किशोरी के पिता ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संबंधित आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, पूछताछ की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

यह लिखा सुसाइड नोट में

सुसाइड नोट में किशोरी ने लिखा कि मम्मी-पापा को कभी परेशान नहीं होने दूंगी। साथ ही मामा-मामी को खुश नहीं रहने दूंगी। यह भी लिखा है कि युवक की वजह से दो-दो लड़कियां अपनी जान दे चुकी हैं। किशोरी ने अपने सुसाइड नोट में युवक का नाम लेकर लिखा है कि तुम यदि मेरी बात मान गए होते तो मैं भी इस दुनिया में रहती।

जानकारी के अनुसार, नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की उसी थाना क्षेत्र के गांव में ननिहाल है। ननिहाल में किसी उत्सव के दिन किशोरी ननिहाल गई थी। बुधवार को अपने गांव आई। रात में परिजनों के सो जाने के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
आत्महत्या की जानकारी परिजनों को सुबह हुई, जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल