न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी बोर्ड / 12वीं के टॉपर अनुराग मलिक के पिता की है बिजली की दुकान, बनना चाहते हैं IAS

पिछले साल 2019 में श्री राम एसएन इंटर कॉलेज की तनु तोमर ने टॉप किया था। इस बार हाईस्कूल और इंटर दोनों के टॉपर इसी स्कूल से हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Jun 2020 5:07:39

यूपी बोर्ड / 12वीं के टॉपर अनुराग मलिक के पिता की है बिजली की दुकान,  बनना चाहते हैं IAS

यूपी बोर्ड से 10वीं की परीक्षा में बागपत के श्रीराम एसएम इंटर कॉलेज की रिया जैन ने 96.67% अंक के साथ टॉप किया, वहीं 12वीं में भी इसी स्कूल के अनुराग मलिक ने 97% अंक के साथ प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। दोनों ने न सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया है बल्कि उन्होंने जिले का भी मान बढ़ाया है। इंटर के टॉपर अनुराग मलिक मिडिल क्लास फैमिली से हैं। पिता प्रमोद मलिक की बिजली के सामान की दुकान है। पढ़ने में मेधावी अनुराग मलिक ने न्यूज18 से बातचीत में बताया कि वे रोजाना 15 से 16 घंटे पढ़ाई करते थे। एग्जाम के दिनों में उन्होंने 17 से 18 घंटे पढ़ाई की। अनुराग का कहना है कि इस उपलब्धि के बाद उन्हें ख़ुशी है। अनुराग मलिक ने बताया कि वह आगे चलकर आईएएस बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वो इसके लिए अभी से तैयारी कर रहे हैं। वो आईएएस बनकर समाज की सेवा करने की इच्छा रखते हैं। बता दें पिछले साल 2019 में श्री राम एसएन इंटर कॉलेज की तनु तोमर ने टॉप किया था। इस बार हाईस्कूल और इंटर दोनों के टॉपर इसी स्कूल से हैं।

up news,up board result,up board result up board result,inter topper,up bpard resulot intermediate topper anurag malik,news,yogi adityanath

हाईस्कूल की टॉपर रिया जैन ने कहा कि उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की थी। रोजाना 14 से 15 घंटे वो पढ़ाई के लिए निकालती थीं। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी छात्र बस फोकस और मेहनत के साथ पढ़ाई करें। रिया मैथ्स में अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वो मैथ्स में पीएचडी कर अपना करियर बनाएंगी। हाईस्कूल की टॉपर रिया जैन को 600 में से 580 अंक यानी 96.67% मिले हैं, वहीं इंटरमीडिएट के टॉपर अनुराग मलिक को 500 में से 485 अंक यानी 97% अंक प्राप्त हुए।

up news,up board result,up board result up board result,inter topper,up bpard resulot intermediate topper anurag malik,news,yogi adityanath

टॉपर्स को योगी सरकार का गिफ्ट

बता दे, यूपी बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वालों को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने टॉपर्स को एक-एक लाख रुपये और लैपटॉप देने का ऐलान किया है। साथ ही टॉपर्स को सड़क की भी सौगात दी जाएगी। टॉपर्स के घर तक जाने वाली सड़क का नामकरण उनके नाम पर किया जाएगा। जिन टॉपर्स के घर तक पक्की सड़क नहीं है, वहां पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले मेधावियों के घर तक पक्की सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग कराएगा। उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड से 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले 20-20 छात्र-छात्राओं के घर तक सरकार शानदार पक्की सड़क बनाएगी। मौर्य ने कहा है कि यूपी बोर्ड के अलावा सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड के टॉपर्स के घर तक भी पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री