न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेठी में सियासत तेज, राहुल के विदेशी केले और स्मृति की साड़ियों ने लगाया सियासी तड़का

एक बार फिर 2019 लोकसभा चुनाव के पहले अमेठी में सियासत फिर से तेज हो गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Nov 2018 8:55:13

अमेठी में सियासत तेज, राहुल के विदेशी केले और स्मृति की साड़ियों ने लगाया सियासी तड़का

एक बार फिर 2019 लोकसभा चुनाव के पहले अमेठी में सियासत फिर से तेज हो गई है। स्मृति ईरानी ( Smriti Irani ) अमेठी ( Amethi ) में लगातार फलदार पौधे और 10 हजार साड़ियां तोहफे के रूप में वितरित कर चुकी हैं। वही कांग्रेस अध्यक्ष और अमेठी सांसद राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) भी किसानों के आय को दोगुना करने के लिए 40 हजार इजरायली केले का पौधा बांट रहे है। राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र के किसानों को जागरूक करने और उनकी आय को दोगुना करने के लिए इजरायली प्रजाति के 40 हजार केले के पौधे भेजे है। केले के ये पौधे विशेष तकनीक से तैयार की जाती है जिसकी कीमत प्रति पौधा करीब 17 रुपये होती है, जिसे इजराइली ग्रैंड नैन G-9 के नाम से जाना जाता है। पौधा बांटने की जिम्मेदारी किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष को सौंपी गई है और हर ब्लॉक में एक विशेष कार्यक्रम कर किसानों को पौधों का वितरण किया जा रहा है।

दरअसल, अमेठी सांसद राहुल गांधी को भी अब किसानों की चिंता सताने लगी है। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव हारने के बाद भी लगातार अमेठी में सक्रिय है और अभी तक करीब 20 बार अमेठी का दौरा कर चुकी है। अपने हर दौरे में स्मृति किसानों को साधने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ती है। स्मृति को जवाब देने के लिए राहुल भी किसानों की मदद के लिए सामने आ गए है। अभी हाल ही में अमेठी दौरे पर आए राहुल गांधी का पूरा ध्यान किसानों पर रहा और राहुल ने दर्जनों गांवो में जाकर किसानों से मुलाकात की और खेती में आ रही दिक्कतों के बारे जानकारी ली।

राहुल गांधी को हमेशा अमेठी के किसानों की चिंता है

कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बताया कि राहुल गांधी को हमेशा अमेठी के किसानों की चिंता रहती है। राहुल गांधी ने अमेठी लोकसभा के 40 हजार किसानों के लिए इजराइली प्रजाति के केले के पौधे भेजे है जिसे इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि से सोनिया गांधी के जन्मदिन तक बांटा जाएगा। जो पौधे किसानों को बांटे जा रहे है ये विशेष तरह के है। इस पौधे को लगाकर किसान अपने आय को दोगुना करेंगे।

कांग्रेस के विदेशी केलों का भाजपा का जवाब

कांग्रेस के विदेशी केले की जवाब देते हुए भाजपा के जिला प्रवक्ता गोविन्द सिंह का कहना है कि स्मृति ईरानी चुनाव हारने के बाद भी अमेठी में बनी हुई है। स्मृति ने साढ़े चार साल पहले अमेठी के किसानों को 50 हजार लोगों का बीमा कराया और 50 हजार लोगों को फलदार पौधों का वितरण किया था। स्मृति हमेशा त्योहारों पर किसानों और गरीबो को उपहार के रूप में साड़ी और पैंट शर्ट के कपड़े देती रहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत