उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मंगलवार को चार्टर कंपनी का प्राइवेट प्लेन लैंडिंग के दौरान 33 हजार वोल्ट के बिजली के तारों में उलझकर क्रैश हो गया है। विमान में सवार सभी छह लोग सुरक्षित हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया है। किसी के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ हैं। यह विमान अलीगढ़ मेंटेनेंस के लिए आया था।
Trainer aircraft VT-AVV crashes at #Aligarh Dhanipur airstrip, no injuries reported. City Magistrate, says, " 6 people were on-board the aircraft when it crashed after one of its wheels got stuck in a wire during landing. All 6 people are safe with no injuries." pic.twitter.com/jBHrWmrbHQ
&mdaपुलिस ने बताया कि निजी एविएशन कंपनी के प्लेनों की मरम्मत के लिए इंजीनियर की टीम आज दिल्ली से प्लैन के जरिए अलीगढ़ आ रही थे। प्लैन जैसे ही अलीगढ़ के धनीपुर हवाई पट्टी पर लैंडिंग कर रहा था उसी समय वह बिजली के तारों में उलझ गया। जिससे विमान क्रैश हो गया और उसमें आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। प्लेन क्रैश होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। गनीमत यह रही कि प्लेन में सवार दो पायलट और चार इंजीनियर समेत छह लोग सुरक्षित हैं। इन सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। विमान सवारों की मदद के लिए स्थानीय लोग भी पहुंचे, लेकिन पुलिस ने लोगों को वहां से हटा दिया।














