न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मौलवी के कहने पर कलयुगी पिता ने चढ़ाई 4 साल के बेटे की बलि

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) से मौलवी के कहने पर एक पिता द्वारा अपने 4 साल के बेटे की हत्या का मामला सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 11 Aug 2019 12:15:33

मौलवी के कहने पर कलयुगी पिता ने चढ़ाई 4 साल के बेटे की बलि

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) से मौलवी के कहने पर एक पिता द्वारा अपने चार साल के बेटे की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी पिता अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने के बहाने लेकर चल गया। वो उसे एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में ले गया, जहां उसने बेटे के शरीर के अंगों को कैंची से काटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बच्चे के शव को बरामद कर लिया है। मृतक बच्चे का नाम ऋषि है वो घर के पास ही पुष्प अनुज पब्लिक स्कूल में एलकेजी का छात्र है। ऋषि का शव एक निर्माणधीन बिल्डिंग में मिला है, शव के पास ही धारदार हत्यार भी पड़ा मिले। पिता से पूछताछ के दौरान उसने कहा कि मौलवी के कहने पर उसने अपने बेटे को अल्लाह के हवाले कर दिया। इस घटना को सुन पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

एक न्यूज वेबसाइट के अनुसार, पुलिस ने बताया, ऋषि को अक्सर उसकी दादी सुमन छोड़ने जाया करती थी, लेकिन शनिवार सुबह ऋषि के पिता अमित उसे छोड़ने की जिद्द करने लगे। वो ऋषि को स्कूल छोड़ने के बहाने निर्माणधीन बिल्डिंग में ले गया। बच्चे के स्कूल से फोन आया कि आज ऋषि स्कूल नहीं पहुंचा। यह सुन उसकी मां घबरा गई उसने इस बात की सूचना पुलिस को दी।

उसकी पत्नी ने अमित से पूछा कि वो बच्चे को स्कूल छोड़कर आया था वो स्कूल नहीं पहुंचा। लेकिन अमित अपनी पत्नी से कहता है कि वो उसे स्कूल छोड़कर आया, उसकी पत्नी उससे एक बार फिर सख्ती से पूछती है तो अमित ने बताया कि उसने उसे अल्लाह के हवाले कर दिया। उसने अपने पत्नी से कहा कि मौलवी के कहने पर मैंने उसकी बलि दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस अमित को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने वहां खून से लथपथ शव बरामद किया, वहीं पास में ही धारदार कैंची पड़ी हुई थी, जिससे अमित ने अपने बेटे की हत्या की थी।

मानसिक तौर पर बीमार है पिता

आरोपी की पत्नी ने बताया कि अमित काफी समय से मौलवी के संपर्क में था। वो उनकी सारी बाते मानता था। अमित मानसिक तौर पर बीमार था। उसने बच्चे की बलि देने की बात घर पर भी बताई थी, लेकिन उसकी बात को सबने नजरअंदाज कर दिया। उसकी पत्नी का कहना है कि वो ऋषि को उससे दूर ही रखते थे, क्योंकि वो मौलवी की बात सुनकर कुछ भी कर देता था। लेकिन उस दिन वो जिद्द करके बच्चे को अपने साथ ले ही गया। पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत