न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मशहूर रैपर ट्रिपल एक्स टेनटैसियन की गोली मारकर हत्या, गर्भवती गर्लफ्रेंड के साथ घरेलू हिंसा के आरोप में चल रहा था केस

अमेरिका के मशहूर रैपर ‘ट्रिपल एक्स टेनटैसियन’ की फ्लोरिडा में सोमवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 20 Jun 2018 2:09:19

मशहूर रैपर ट्रिपल एक्स टेनटैसियन की गोली मारकर हत्या, गर्भवती गर्लफ्रेंड के साथ घरेलू हिंसा के आरोप में चल रहा था केस

अमेरिका के मशहूर रैपर ‘ट्रिपल एक्स टेनटैसियन’ की फ्लोरिडा में सोमवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह 20 साल के थे और अमेरिका के उभरते हुए रैपर्स में एक थे। घटना सोमवार शाम चार बजे की है। रैपर का असली नाम जाहसे ओनफ्रॉय है। बताया जा रहा है कि सोमवार को साउथ फ्लोरिडा में ट्रिपल एक्स नई मोटरसाइकल खरीदने गए थे, तभी दो लोगों ने उनपर गोली चला दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो चुकी थी। ट्रिपल एक्स अमेरिका में जितने फेमस रैपर थे, उतने ही विवादित भी। उनपर अपनी गर्भवती गर्लफ्रेंड के साथ घरेलू हिंसा के आरोप में केस चल रहा था।

एसयूवी में बैठकर आए थे हमलावर

- ट्रिपल एक्स टेनटैसियन का असली नाम जाहसे ओनफ्रॉय है। वे सोमवार शाम को मोटरसाइकल खरीदने गए थे और वहीं से लौट रहे थे। तभी एसयूवी में सवार दो लोगों ने उनपर कई राउंड फायरिंग की। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद ट्रिपल एक्स को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी।
- 29 वर्षीय विटनेस स्टेफनी मार्टिनेज ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए बताया कि उसने तीन बार गोलियों की आवाज सुनी और जब आई तो देखा कि ट्रिपल एक्स की बॉडी कार में पड़ी है। उसका मुंह खुला हुआ था और हाथ बाहर निकले थे। तभी दो लोग वहां आए और उन्होंने उसकी पल्स चेक की।

हत्या की वजह का अभी खुलासा नहीं

- पुलिस के मुताबिक, हत्या की वजह के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चला है। हालांकि पुलिस का मानना है हमलावर लूट के इरादे से ट्रिपल एक्स के पास आए होंगे। इसके साथ ही अभी तक हमलावरों की पहचान भी नहीं हो पाई है।

गर्लफ्रेंड ने लगाया था घरेलू हिंसा का आरोप

- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रिपल एक्स के खिलाफ उनकी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। जिस वजह से उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था और फिलहाल वे ट्रायल का सामना कर रहे थे।

- पिछले साल ही उन्हें जेल से रिहा किया गया था और घर पर ही इसी साल मार्च तक नजरबंद रखा गया था।

2016 में आए एल्बम से फेमस हुए थे ट्रिपल एक्स

- फ्लोरिडा में जन्म ट्रिपल एक्स 2016 में तब फेमस हुए जब उनका एल्बम 'लुक एट मी' वायरल हुआ। इसके बाद 2017 में उन्हें डबल एक्सएल (XXL) मैग्जीन के कवरपेज पर जगह मिली।

- मार्च में उनका लेटेस्ट एल्बम '?' रिलीज किया गया था, जो नंबर-1 रहा था। बिलबोर्ड वेबसाइट के मुताबिक, इस एल्बम का गाना 'सेड' वेबसाइट की टॉप-100 लिस्ट में लगातार 15 हफ्तों तक 7वें नंबर पर रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल