न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किम-ट्रंप की ऐतिहासिक बैठक खत्‍म, करीब 50 मिनट हुई बातचीत

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और उत्‍तर कोरिया के शासक किम जोंग उन की बीच बैठक खत्‍म, करीब 50 मिनट चली बैठक

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 Jun 2018 8:11:31

किम-ट्रंप की ऐतिहासिक बैठक खत्‍म, करीब 50 मिनट हुई बातचीत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन आज सिंगापुर के सेंटोसा द्वीप में ऐतिहासिक शिखर वार्ता के लिए मिले।

करीब 50 मिनट चली बैठक

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और उत्‍तर कोरिया के शासक किम जोंग उन की बीच बैठक खत्‍म, करीब 50 मिनट चली बैठक। किम के साथ बातचीत के बाद ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि हमारी बातचीत अच्छी रही। अब दोनों देशों के बीच डेलिगेशन लेवल की बैठक चल रही है।

मुलाकात के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उम्मीद है हम दोनों के संबंध अच्छे रहेंगे। उन्होंने कहा कि सबकुछ भुलाकर अब हम आगे बढ़ेंगे। इस दौरान किम जोंग उन ने कहा कि यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। हमने सबकुछ भुलाकर यह मुलाकात की है।

ट्रंप और किम के बीच यह मुलाकात सिंगापुर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल सेंटोसा के एक होटल में हुई। मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति और एक उत्तर कोरियाई नेता के बीच हो रही यह पहली शिखर वार्ता ट्रंप और किम के बीच कभी बेहद तल्ख रहे रिश्तों को भी बदलने वाली साबित होगी। वार्ता की पूर्व संध्या पर अमेरिका ने ‘‘पूर्ण, सत्यापित और अपरिवर्तनीय’’ परमाणु निरस्त्रीकरण के बदले उत्तर कोरिया को ‘विशिष्ट’ सुरक्षा गारंटी की पेशकश की थी। व्हाइट हाउस ने इस बात की पुष्टि की है कि राष्ट्रपति ट्रंप और किम के बीच पहले अकेले बैठक होगी जिसमें सिर्फ अनुवादक मौजूद हैं। अमेरिका ने इस बात पर जोर दिया है कि उसे कोरियाई प्रायद्वीप में पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। उत्तर कोरिया की आधिकारिक संवाद समिति ने रविवार को कहा था कि किम वार्ता के दौरान ‘‘परमाणु निरस्त्रीकरण’’ और ‘‘स्थायी शांति’’ के लिये बातचीत को तैयार हैं। ट्रंप ने शनिवार को कहा था कि किम के पास इतिहास रचने का ‘‘एक मौका’’ है।

बता दें कि आज होने वाली इस मुलाकात पर दुनिया भर की नजरें टिकी हुई हैं। 1950-53 में हुए कोरियाई युद्ध के बाद से अब तक अमेरिका और उत्तर कोरिया के नेता कभी नहीं मिले और न ही फोन पर बात की है।

ये है वार्ता का एजेंडा

अमेरिका चाहता है कि उत्तर कोरिया अपने मिसाइल एवं परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह से रोक दे, जबकि किम ने कहा है कि वह ट्रंप के साथ पूर्ण शांति स्थापित करने के तरीकों पर बातचीत करना चाहेंगे। इसके अलावा दोनों नेताओं के बीच उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच शांति समझौते को अंतिम रूप देने पर भी बातचीत हो सकती है। 1952 में दोनों कोरिया के बीच युद्ध विराम हुआ था लेकिन शांति समझौता नहीं हो पाया था।

कौन कहां ठहरा है

ट्रंप पांच सितारा शांगरिला होटल में ठहरे हैं जबकि किम उनसे आधे किमी की दूरी पर पांच सितारा सेंट रेजिस होटल में रुके हैं।

100 करोड़ रुपये का खर्च

सिंगापुर में ट्रंप-किम शिखर सम्मेलन पर लगभग 100 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है। इसमें सुरक्षा खर्च भी शामिल है। यह पूरा खर्च सिंगापुर की सरकार वहन कर रही है।

वहीं मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि किम ने ट्रंप को जुलाई में दूसरी मुलाकात के लिए उत्तर कोरिया आने का न्योता दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर दोनों नेताओं की दूसरी वार्ता भी हो जाती है तो तीसरी मुलाकात वॉशिंगटन में होगी।

बता दें कि इस सदी की सबसे चर्चित शिखर वार्ता के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग-उन सिंगापुर के सेंटोसा द्वीप में पहली बार मिल रहे हैं। एक-दूसरे को नेस्तनाबूद करने की कसमें खाने वाले कट्टर दुश्मन देशों के इन शीर्ष नेताओं पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं। क्योंकि इन दोनों नेताओं की हरकतों से न सिर्फ अमेरिका और उत्तर कोरिया बल्कि पूरे विश्व की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा था। किम तीन पीढ़ियों में उत्तर कोरिया के पहले नेता हैं जो किसी अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात कर रहे हैं। इसी तरह ट्रंप पद पर रहते हुए किसी उत्तर कोरियाई शीर्ष नेता से मिलने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं।

अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजामों के बीच होने जा रहे इस बहुचर्चित शिखर सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को दोनों देशों के अधिकारियों ने मुलाकात की। दोनों पक्षों ने शीर्ष नेताओं के बीच बातचीत के एजेंडो को लेकर मतभेदों को दूर करने की कोशिश की। बाद में कपेला होटल में एक संवाददाता सम्मेलन में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि अगर उत्तर कोरिया पूर्ण निरस्त्रीकरण पर राजी हो जाता है तो अमेरिका उसे पूरी सुरक्षा मुहैया कराने की गारंटी देने के लिए तैयार है।

इस बीच, ट्रंप ने सोमवार को सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सिएन लूंग से मुलाकात की और उम्मीद जताई कि किम के साथ इस ‘अत्यंत दिलचस्प’ वार्ता के अच्छे नतीजे सामने आएंगे। लूंग के साथ इस्ताना पैलेस में लंच के बाद ट्रंप ने शानदार मेहमाननवाजी के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। बता दें कि किम ने रविवार को ही लूंग से मुलाकात की थी।

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद