न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट हमेशा के लिए सस्पेंड, कंपनी बोली- हिंसा को और भड़का सकते हैं

अमेरिकी संसद के अंदर और बाहर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थकों की हिंसा के बाद माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने ट्रंप का पर्सनल अकाउंट को हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Jan 2021 9:48:39

डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट हमेशा के लिए सस्पेंड, कंपनी बोली- हिंसा को और भड़का सकते हैं

अमेरिकी संसद के अंदर और बाहर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थकों की हिंसा के बाद माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने ट्रंप का पर्सनल अकाउंट को हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया है। इसके बाद ट्रम्प ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल अकाउंट @POTUS से ट्वीट किया, जिसे ट्विटर ने कुछ सेकंड के अंदर डिलीट कर दिया। ऑफिशियल अकाउंट से ट्रम्प ने लिखा, 'हम भविष्य में एक नया प्लेटफॉर्म बनाएंगे। हमारी आवाज दबाई नहीं जा सकती। ट्विटर हमारे अधिकार को दबाने में लगा है। ट्विटर ने डेमोक्रेट के साथ मिलकर मेरा अकाउंट ट्विटर से हटवा दिया। 7 करोड़ 50 हजार लोगों के आवाजों को दबाया नहीं जा सकता।'

कंपनी की तरफ से कहा गया है कि उन्हें इस बात की आशंका है कि ट्रंप हिंसा को और भड़का सकते हैं। इससे पहले ट्रंप के ट्विटर अकाउंट को 12 घंटे के लिए बंद किया गया था। उस वक्त उन्हें ये चेतावनी दी गई थी कि उनके ट्विटर अकाउंट को हमेशा के लिए बंद किया जा सकता है।

ट्विटर ने बुधवार को ट्रंप का अकाउंट 12 घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया था और एक वीडियो समेत उनके तीन ट्वीट हटा दिए थे। अब कपंनी ने उनके अकाउंट को हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया।

ट्विटर ने कहा कि भविष्य में हिंसा के खतरे को भांपते हुए हमने ये फैसला लिया। ट्विटर ने कहा, 'ट्रम्प के अकाउंट के हाल में किए गए ट्वीट्स की समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद खतरे को देखते हुए हमने उनका अकाउंट स्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया।

फेसबुक का भी एक्शन

इससे पहले फेसबुक ने बुधवार को दो नीतिगत उल्लंघनों के कारण ट्रंप का अकाउंट 24 घंटे के लिए ब्लॉक किया था। फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के शपथ ग्रहण करने तक देश के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फेसबुक और इंस्टाग्राम इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। ये शपथ ग्रहण समारोह 20 जनवरी को आयोजित होने वाला है।

donald trump,donald trump twitter account suspend,twitter,america,word news

क्या हुआ था अमेरिकी संसद भवन में?

बुधवार को ट्रंप के हजारों समर्थक यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) में घुस गए थे। इन सबने संसद के संयुक्त सत्र को रोकने की कोशिश की थी। संवैधानिक प्रक्रिया के तहत उस समय संसद के संयुक्त सत्र में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत की पुष्टि होनी थी। ट्रंप समर्थकों की पुलिस के साथ झडप भी हुई। इस घटना में चार लोगों की मौत भी हो गई। जो लोग कैपिटल हिल में घुसे थे ट्रंप ने उन्हें ट्विटर पर देशभक्त कहा था।

कैपिटल हिल में हिंसा के बाद ट्रम्प ने ट्विटर पर 1 मिनट का वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वे अपने समर्थकों से कह रहे थे- मैं जानता हूं आप दुखी हैं। हमसे चुनाव छीन लिया गया। इस बार चुनाव में धोखा हुआ, लेकिन हम उन लोगों के हाथों में नहीं खेल सकते। हमें शांति रखनी है, आप घरों को लौट जाइए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत