न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उपेंद्र कुशवाहा ने PM मोदी को भेजा इस्तीफा, आज विपक्षी दलों की बैठक में होंगे शामिल

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी नीत गठबंधन से खुद को अलग करने का ऐलान करते हुए मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Dec 2018 1:54:39

उपेंद्र कुशवाहा ने PM मोदी को भेजा इस्तीफा, आज विपक्षी दलों की बैठक में होंगे शामिल

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी नीत गठबंधन से खुद को अलग करने का ऐलान करते हुए मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। यह खबर सूत्रों के हवाले से आ रही है। बता दें कि कुशवाहा ने शीतकालीन सत्र से पहले एनडीए की आज होने वाली बैठक में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया था। हालांकि एनडीए से गठबंधन तोड़ने का ऐलान अभी नहीं किया है। बताया जा रहा है कि कुशवाहा प्रेस कॉफ्रेन्स कर घोषणा कर सकते हैं।

माना जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा अब एनडीए से गठबंधन तोड़ने का भी ऐलान कर सकते हैं। उपेंद्र कुशवाहा मीडिया कॉफ्रेंन्स कर मंत्री पद से इस्तीफा और एनडीए से गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर सकते हैं।

आपको बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा लगातार जेडीयू के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। वहीं, मोतिहारी में आरएलएसपी पार्टी की सभा में केंद्र के बीजेपी नेता के साथ-साथ राज्य के नेताओं पर जमकर हमला बोला। यही नहीं कुशवाहा ने राम मंदिर के मुद्दे पर भी बीजेपी के कार्यशैली का विरोध किया था।

उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया था। उन्होंने बयान दिया था कि वह अब किसी से भी नहीं मिलेंगे। वहीं, कुशवाहा ने मोतिहारी सभा में गठबंधन तोड़ने का ऐलान नहीं किया और एनडीए पर हमला बोल रहे थे। तो आरजेडी ने उन्हें आड़े हाथों लिया और कुशवाहा पर मंत्री पद के लालच का आरोप लगाया था। आरजेडी ने कहा था कि वह मंत्री पद के लालच में एनडीए से गठबंधन नहीं तोड़ रहे हैं।

आपको बता दें कि सोमवार को महागठबंधन को एक जुट करने के लिए और रणनीति तैयार करने के लिए 20-25 दल नई दिल्ली में बैठक करने वाले हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं।

आपको बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संबंध अच्छे नहीं हैं। वह लगातार नीतीश कुमार और बीजेपी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।

दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा की मांग है कि 2019 के लोकसभा में उन्हें बिहार में चार सीटें दी जाएं। लेकिन बीजेपी उन्हें दो ही सीटें देने पर अड़ी है, यही कारण है कि वह लगातार इसका विरोध कर रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो बिहार की 40 में से 17 सीटों पर बीजेपी और 17 सीटों पर जेडीयू चुनाव लड़ सकती है। जबकि बाकी सीटें LJP और RLSP में बांटी जाएंगी।

गौरतलब है कि मंगलवार को पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आने हैं, एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। ऐसे में विपक्ष हमलावर है, एग्जिट पोल में बीजेपी की संभावित हार उनके साथियों को भी आवाज बुलंद करने की हिम्मत दे रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत