न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रयागराज :चेन स्नेचर के पैर में लगी गोली, 315 बोर का तमंचा, 2 कारतूस, 3 खोखा, एक बिना नम्बर की स्कूटी बरामद

संगम नगरी प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में शनिवार रात मुठभेड़ में पुलिस ने एक चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 08 Nov 2020 2:31:19

प्रयागराज :चेन स्नेचर के पैर में लगी गोली, 315 बोर का तमंचा, 2 कारतूस, 3 खोखा, एक बिना नम्बर की स्कूटी बरामद

संगम नगरी प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में शनिवार रात मुठभेड़ में पुलिस ने एक चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया है। शनिवार रात यमुनापार के नैनी कोतवाली पुलिस व एसओजी यमुनापार टीम अरैल बांध रोड से होते हुए डीपीएस स्कूल के समीप देवरख गांव के सामने जैसे ही पहुंची, तभी एक स्कूटी सवार एक संदिग्ध दिखाई दिया। उसे रोकने के लिए पुलिस टीम ने प्रयास किया तो वह पुलिस पार्टी पर फायर झोंकने लगा। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। जिसे इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में दाखिल कराया है। उसकी पहचान अतरसुइया मीरापुर निवासी अनुपम शर्मा (29) पुत्र दिलीप शर्मा के रूप में हुई। पुलिस को चेन स्नेचर के पास से 315 बोर का एक तमंचा व दो कारतूस के अलावा तीन खोखा और एक बिना नंबर की स्कूटी बरामद की गई है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसने पूछताछ में 12 से अधिक छिनैती की घटनाओं को कारित करने का जुर्म कबूल किया है। वह शहर के मीरापुर का रहने वाला है।

नैनी कोतवाली क्षेत्र में चेन स्नैचिंग के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले दिनों बदमाशों ने आईजी प्रयागराज केपी सिंह के रिश्तेदार सुधा सिंह पत्नी विक्रम प्रताप सिंह निवासी विश्व बैंक कालोनी, नैनी के घर में घुसकर चेन छीन ली थी। तभी से पुलिस एक्टिव हुई थी। चेन स्नेचिंग की बात करें तो बदमाशों में बीते 12 दिनों में चेन छिनैती की 12 घटनाएं कर चुके थे। जिससे कानून व्यवस्था के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे थे। पुलिस उसके साथियों की तलाश में जुटी हुई है।

एएसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश काफी शातिर है। एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि नैनी क्षेत्र में छिनैती की घटनाएं बढ़ गई थी। इस गिरफ्तारी से बदमाशों की हरकत पर रोक लगेगी। इसके साथियों को भी तलाशा जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?