न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

5 महीने पहले ही UNSC ने हमजा पर लगाया था बैन, जब्त की थीं सारी संपत्तियां

इसी साल मार्च में यह खबर आई थी कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने बड़ा फैसला लेते हुए अलकायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन का नाम प्रतिबंधित सूची में डाल दिया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 01 Aug 2019 8:02:23

5 महीने पहले ही UNSC ने हमजा पर लगाया था बैन, जब्त की थीं सारी संपत्तियां

अमेरिका के खुफिया अधिकारियों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कुख्यात आतंकी संगठन अलकायदा के चीफ रहे ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन की मौत की खबर है। साल 2015 में पहली बार अलकायदा के नए चीफ अयमन अल जवाहिरी ने एक ऑडियो संदेश में हमजा को दुनिया से रूबरू कराया था। हमजा ने उस वक्त लोगों का ध्यान खींचा, जब उसने पश्चिमी देशों पर आतंकी हमले करने का आह्वान किया और अमेरिका से अपने पिता की हत्या का बदला लेने की धमकी दी। हमजा के खौफ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् ने उसे वैश्विक आतंकियों की सूची में डाला और उसकी गिरफ्तारी के लिए नया इंटरपोल नोटिस जारी किया। अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों का मानना था कि 30 वर्षीय हमजा दुनिया के लिए एक गंभीर खतरा है। वह भले ही अलकायदा प्रमुख न हो लेकिन आतंकी नेटवर्क में उसका दबदबा लगातार बढ़ रहा है। अलकायदा उसमें आतंकियों की नई खेप तैयार करने का ख्वाब देख रहा था। एफबीआई के एक पूर्व एजेंट के मुताबिक, 'हमजा अपने पिता के ही नक्शेकदम पर चल रहा था और उसे आतंकी संगठन में बड़े रोल का लालच दिया गया।' माना जाता है कि हमजा बिन लादेन भी आतंक के सबसे बड़े पनाहागाह पाकिस्तान में रहता था। इसके अलावा अफगानिस्तान और सीरिया में भी उसके ठिकाने थे। लादेन के बाद अलकायदा के चीफ बने अल जवाहिरी के बाद हमजा बिन लादेन का ही वर्चस्व था। पिछले कई सालों से 'जिहाद के क्राउन प्रिंस' के नाम से कुख्यात हमजा बिन लादेन के ठिकानों को ढूंढने की कोशिश अमेरिका कर रहा था। उसके बारे में कभी पाकिस्तान, अफगानिस्तान तो ईरान में छिपे होने की खबर आती रहती थी। हमजा, ओसामा की तीन जीवित पत्नियों में से एक खैरिया सबार का बेटा है, जो एबटाबाद में अपने पति ओसामा बिन लादेन के साथ रह रही थी।

इसी साल मार्च में यह खबर आई थी कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने बड़ा फैसला लेते हुए अलकायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन का नाम प्रतिबंधित सूची में डाल दिया था। इस बैन के बाद हमजा बिन लादेन की यात्रा पर प्रतिबंध लग गया था। उसकी सारी संपत्तियां जब्त कर ली गई थीं। साथ ही उसकी ओर से की जाने वाली हथियारों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी गई थी।

हमजा बिन लादेन को अलकायदा के वर्तमान सरगना अयमान अल जवाहिरी के 'सबसे संभावित उत्तराधिकारी' के रूप में देखा जा रहा था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की 1,267 आईएसआईएस और अलकायदा प्रतिबंध समिति ने फरवरी के अंतिम हफ्ते में 29 वर्षीय हमजा के नाम को सूची में डाल दिया था। इसी दिन, अमेरिका ने हमजा के संबंध में सूचना देने वाले को 10 लाख डॉलर (करीब 7 करोड़ रुपये) का इनाम देने की घोषणा की थी।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) और अमेरिका की ओर से हमजा बिन लादेन को लेकर इस कड़े फैसले के बाद सऊदी अरब ने भी घोषणा की थी कि उसने हमजा की नागरिकता रद्द कर दी है। तब सुरक्षा परिषद की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि अल जवाहिरी ने घोषणा की कि सऊदी अरब में जन्मा हमजा बिन लादेन अलकायदा का एक आधिकारिक सदस्य है।

अल-कायदा के सरगना रहे ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन ने पिछले दिनों शादी कर ली थी। हमजा ने यह शादी किसी और से नहीं बल्कि 9/11 आतंकी हमले के लिए विमान हाइजैक करने वाले मोहम्मद अता की बेटी से की थी। ओसामा के परिवार ने भी इसकी पुष्टि की थी। हमजा को अब अल-कायदा में काफी ऊंचा पद मिल गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह