न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गिरिराज सिंह का विवादित बयान - विदेश जाने वाले भारतीय खा रहे गोमांस

बिहार के बेगूसराय से बीजेपी सांसद और बीजेपी के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहते है। गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Jan 2020 3:11:48

गिरिराज सिंह का विवादित बयान - विदेश जाने वाले भारतीय खा रहे गोमांस

बिहार के बेगूसराय से बीजेपी सांसद और बीजेपी के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहते है। गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मिशनरी स्कूलों से पढ़कर विदेश जाने वाले ज्यादातर भारतीय बीफ खाना शुरू कर देते हैं। गिरिराज सिंह कहते हैं कि हम अपने बच्चों को मिशनरी स्कूलों में भेजते हैं, वे वहां से कामयाब होते है, आईआईटी करने के बाद नौकरी के लिए विदेश चले जाते हैं और ज्यादातर गोमांस खाना शुरू कर दते हैं। इसके पीछे की वजह साफ है, दरअसल हम उन बच्चों को भारतीय संस्कृति, पारंपरिक मूल्यों की शिक्षा नहीं देते हैं।

गिरिराज ने कहा कि छात्रों में संस्कार डालने के लिए निजी स्कूलों में गीता के श्लोकों की शिक्षा दी जानी चाहिए। गिरिराज ने भागवत कथा के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेते हुए कहा कि अगर मैं सरकारी स्कूलों में गीता का श्लोक और हनुमान चालीसा पढ़ाने की बात करू तो लोग कहेंगे कि भगवा अजेंडा लागू किया जा रहा है। इसकी शुरुआत प्राइवेट स्कूलों से होनी चाहिए।' बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को गीता का श्लोक सिखाया जाए और स्कूल में मंदिर बनाया जाए।

गिरिराज सिंह ने कहा कि आजकल विरोधियों की आदत बन चुकी है कि वो उन मुद्दों पर भी विरोध करते हैं जिसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। सीएए का खासतौर पर जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह देखना होगा कि विरोधी दलों को प्रदर्शन कितना जायज है। सिर्फ विरोध के लिए विरोध करने की परंपरा नहीं होनी चाहिए। विपक्षी दल जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं जिसकी पुरजोर खिलाफत करने की आवश्यकता है। हाल के दिनों में जिस तरह से देश के अलग अलग हिस्सों में हिंसक वारदात हुए हैं उसका सरकार कड़ाई से मुकाबला करेगी।

गिरिराज के बयान पर अकसर विवाद होता रहा है। इससे पहले पिछले साल सितंबर में गिरिराज सिंह ने कहा था कि जिस तरह से जनसंख्या बढ़ रही है, अगर जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो ना तो देश में सामाजिक समरसता बचेगी और ना ही विकास होगा। उन्होंने यह भी कहा था कि देश के 54 जिलों में हिंदुओं की आबादी गिर गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका