Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा : बेकाबू ट्रक ने ली 4 लोगों की जान, हादसा इतना भीषण कि JCB से निकाले गए शव

एक बेकाबू ट्रक ने अपनी रफ़्तार से 4 लोगों की जान ले ली। हादसा इतना भीषण था की शव को निकलवाने के लिए JCB की मदद लेनी पड़ी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Dec 2020 6:58:38

आगरा : बेकाबू ट्रक ने ली 4 लोगों की जान, हादसा इतना भीषण कि JCB से निकाले गए शव

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मंगलवार सुबह एक बेकाबू ट्रक ने अपनी रफ़्तार से 4 लोगों की जान ले ली। हादसा इतना भीषण था की शव को निकलवाने के लिए JCB की मदद लेनी पड़ी। ट्रक ने कार और साइकिल सवार चार लोगों को रौंद दिया। इससे कार सवार तीन लोगों समेत 4 की मौत हो गई। यह हादसा कुंडोल पेट्रोल पंप के पास हुआ। हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

दरअसल, कुंडौल पेट्रोल पंप से कार सवार (UP 80 DZ 9051) पेट्रोल भरवाकर जैसे ही फतेहाबाद से आगरा की तरफ बढ़े, तभी ट्रक (RJ GB 6392) अचानक आ गया। ट्रक का ड्राइवर कुछ समझ पाता, उससे पहले ही कार से टक्कर हो गई। वहीं, हादसे की चपेट में एक साइकिल सवार आ गया। इससे कार में सवार तीन लोग की मौत हो गई। वहीं, साइकिल सवार घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने राहत बचाव शुरू किया। इस दौरान कार में फंसे शवों को बाहर निकालने में पुलिस को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। कार को गैस कटर से काटा गया, JCB की भी मदद ली गई। करीब दो घंटे के बाद शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त राशिद अजमेरी, आकाश, कृष्णकांत के रुप में की है। ये सभी कुंडौल के रहने वाले थे। वहीं, साइकिल सवार 37 साल का रशीद पानी लेने जा रहा था। वह ट्रक की चपेट में आ गया। उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा अज्ञात कैंटर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका