शहर में नाहरगढ़ थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने और इन गाड़ियों पर राहगीरों से मोबाइल छीनने वाली गैंग के दो बदमाशों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाप्रभारी मुकेश खराड़िया ने बताया कि सोढाला में मेहनत नगर निवासी मोहम्मद उर्फ मुन्ना व सवाई माधोपुर निवासी सलमान उर्फ बाबू है। उनके कब्जे से चुराई गई दो बाइक बरामद कर ली। ये दोनों बदमाश पहले भी भट्टाबस्ती, शास्त्री नगर व सोढाला थाने में चोरी की बाइक पर मोबाइल लूटने के केस में गिरफ्तार होकर जेल जा चुके है।














