न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : डकैतों ने जमकर मचाया तांडव, ईंट भट्ठे पर मजदूरों को बंधक बना दो बच्चियों से किया दुष्कर्म

गगहा थाना क्षेत्र के नगवां गांव में रामकृपाल मिश्रा के ईंट भट्ठे पर मंगलवार की रात एक बजे के करीब असलहे से लैस होकर आए डकैतों ने जमकर तांडव मचाया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 11 Nov 2020 7:03:05

उत्तरप्रदेश : डकैतों ने जमकर मचाया तांडव, ईंट भट्ठे पर मजदूरों को बंधक बना दो बच्चियों से किया दुष्कर्म

उत्तरप्रदेश में बढ़ता क्राइम पुलिस प्रशासन की व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े करता हैं। आए दिन बदमाश वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गगहा थाना क्षेत्र के नगवां गांव में रामकृपाल मिश्रा के ईंट भट्ठे पर मंगलवार की रात एक बजे के करीब असलहे से लैस होकर आए डकैतों ने जमकर तांडव मचाया। भट्ठे पर परिवार के साथ रहने वाले मजदूरों को एक झोपड़ी में बंधक बना लिया और उनके 76 हजार तीन सौ रुपये, 9 मोबाइल व गहने लूटकर फरार हो गए। इस दौरान दो बदमाशों ने दो 14 और 17 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म भी किया तो अन्य बदमाशों ने अन्य महिलाओं और किशोरियों के साथ छेड़खानी की।

पुलिस ने ईंट भट्ठा मालिक की तहरीर पर घर में घुसकर डकैती, दुष्कर्म, छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, घटना की सूचना पर बुधवार की सुबह एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव फोर्स के साथ पहुंच गए। एसएसपी ने पुलिस की तीन टीमें पर्दाफाश को लगाई हैं।

जानकारी के मुताबिक, ईंट भट्ठे पर झारखंड से मजदूर आकर अपने परिवार के साथ रहते है और ईंट बनाने का काम करते हैं। रामकृपाल के विजय ब्रिक्स फिल्ड नाम के भट्ठे पर भी कई परिवार के करीब 31 लोग झोपड़ी डालकर रहते है और वहीं पर काम करते हैं। रोज की तरह काम करने के बाद मंगलवार को सभी परिवार के लोग अपने अपने झोपड़ी में मौजूद थे।

जांच में जुटी पुलिस

रात एक बजे के करीब 10 से 12 की संख्या में आए बदमाशों ने धावा बोल दिया और सबको असलहे के बल पर बंधक बनाकर एक जगह कर दिया। इस दौरान एक बदमाश ने सबसे पहले सबका मोबाइल ले लिया। बदमाश मोबाइल लेने के बाद गहने उतरवा लिए और सबके पास रखे अलग-अलग रुपयों को भी लूट लिया।

इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर दो बदमाशों ने दो किशोरियों को बंधक बनाकर उनके साथ दुष्कर्म किया और कई ने छेड़खानी की। घटना से सहमे मजदूर सुबह होने का इंतजार करते रहे और फिर मालिक को इस घटना की जानकारी दी। जानकारी होने के बाद भट्ठा मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही हड़कंप मच गया और एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की अलग-अलग टीमें जांच को लगाई गई हैं।

एसपी दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बदमाशों ने मजदूरों को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया है। रुपये, मोबाइल और इनके गहने लूटकर फरार हो गए है। किशोरियों के साथ दुष्कर्म और छेड़खानी की वारदात भी सामने आई है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल