न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : अपहरण कर दो किशोरियों के साथ हुआ दुष्कर्म, आरोपी परिवार संग फरार

ड़ित परिवार ने जब पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने सक्रिय होकर दोनों किशोरियों को हाटा क्षेत्र के एक गांव से बरामद किया और मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Sep 2020 7:53:30

उत्तरप्रदेश : अपहरण कर दो किशोरियों के साथ हुआ दुष्कर्म, आरोपी परिवार संग फरार

लड़कियों की सुरक्षा समाज के सामने बड़ा मुद्दा हैं जिसमें प्रशासन की विफलता कई बार सामने आती रही हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में जब दो किशोरियों का अपहरण कर लिया गया और उसके बाद उनके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़ित परिवार ने जब पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने सक्रिय होकर दोनों किशोरियों को हाटा क्षेत्र के एक गांव से बरामद किया और मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, गौरीबाजार इलाके के एक गांव की रहने वाली दो किशोरियां कक्षा नौ में पढ़ती हैं। तीन सितंबर को एक युवक महिला के साथ आया और दोनों किशोरियों को जबरन साथ लेकर चला गया। रास्ते में उसके दो साथी मिले। तीनों ने मिलकर किशोरियों के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर लोगों के पहुंचने से पहले ही दोनों किशोरियों को लेकर हाटा चले गए। पूर्व के थाना प्रभारी को पीड़ितों ने तहरीर दी, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। नए थाना प्रभारी अश्वनी राय को जानकारी मिली तो उन्होंने जांच शुरू की। दोनों किशोरियों को शुक्रवार की देर शाम हाटा इलाके के एक गांव से बरामद कर लिया।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी और उस परिवार के लोग फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने अशोक प्रसाद, जैमुद्दीन और अमरजीत के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। दोनों किशोरियों को शनिवार को मेडिकल परीक्षण के लिए लाया गया, लेकिन चिकित्सक के न होने से उन्हें आशा ज्योति केंद्र में रखा गया है।

गौरीबाजार थाने के प्रभारी अश्वनी राय ने बताया कि किशोरियों के अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल परीक्षण के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप