न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिला की गला घोंट हत्या कर जताई बीमारी से मौत, चार बच्चों की मां का चल रहा था अफेयर

महिला चार बच्चों की मां थी लेकिन अपने प्रेमी मुकेश के लिए उसने अपना घर छोड़ दिया था और उसी प्रेमी ने पुष्प की हत्या कर दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Sep 2020 11:18:46

महिला की गला घोंट हत्या कर जताई बीमारी से मौत, चार बच्चों की मां का चल रहा था अफेयर

प्यार की कोई परिभाषा नहीं होती हैं यह कभी भी किसी से हो सकता हैं। लेकिन रिश्तों की मर्यादा के आगे यह प्यार अपराध को जन्म दे सकता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र के विद्यानगर में में जहां कथित पति ने पुष्पा की गला घोंट हत्या कर दी और इसे बीमारी से हुई मौत बताया। महिला चार बच्चों की मां थी लेकिन अपने प्रेमी मुकेश के लिए उसने अपना घर छोड़ दिया था और उसी प्रेमी ने पुष्प की हत्या कर दी। पुलिस ने उसके कथित पति मुकेश और उसके भाई राजपाल को गिरफ्तार किया है। पुष्पा के कुछ लोगों से प्रेम संबंध के शक में हत्या की थी। मुकेश ने उसके पैर पकड़े थे, राजपाल ने दुपट्टे से गला घोंटा था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा बरामद कर लिया है। आरोपी मुकेश की पुष्पा से फोन पर दोस्ती हुई थी। वह उससे 10 साल छोटा है।

विद्या नगर में रविवार को पुष्पा (40) का शव घर में मिला था। वह कथित पति मुकेश के साथ किराये के मकान में रहती थी। दो माह से मुकेश का भाई राजपाल भी साथ रह रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या आया था। पुलिस को मुकेश मिला। उसने बीमारी से मौत की आशंका जाहिर की।

news,latest news,crime news,murder news,murder in love affairs,agra,up crime

पुलिस को उस पर शक था। राजपाल फरार था। सोमवार को दोनों गिरफ्तार कर लिए। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि दोनों भाइयों को शक था कि पुष्पा देवी के कई लोगों से प्रेम संबंध हो गए हैं। जब काम पर चले जाते थे तो कई लोग घर पर आते थे। इससे मुकेश को बदनामी महसूस होती थी, जिस पर दोनों ने उसकी हत्या की योजना बनाई।

घटना वाले दिन मुकेश ने पुष्पा के पैर पकड़ लिए, जबकि राजपाल ने दुपट्टे से गला घोंट दिया। घटना को बीमारी बताने के लिए मुकेश अपनी भतीजी को देखने चला गया, जबकि राजपाल काम पर जाने का बहाना बनाकर गया था। पुलिस दोनों आरोपियों को आज जेल भेजेगी।

पुलिस ने बताया कि पुष्पा देवी पत्नी धर्मवीर निवासी सहीराम की गढ़ी, थाना बलदेव, मथुरा की रहने वाली थी। पांच साल पहले मुकेश पुत्र जगबीर सिंह निवासी कच्नाउ, थाना बलदेव, मथुरा के साथ अपने चार बच्चों को छोड़कर चली आई थी। दोनों की दोस्ती फोन पर हुई थी।

दोनों टेढ़ी बगिया स्थित विद्यानगर कॉलोनी में जगदंबा इंटर कॉलेज के पास किराए के मकान में रह रहे थे। पुष्पा देवी का मायका बिचपुरी, थाना जगदीशपुरा में है। मायके में कोई भी नहीं है। उसके छोटे बेटे सूरज ने मुकेश और राज्पाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल