न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या देखा है ऐसा प्रधानमंत्री, जिसका एक भाई ऑटो चलाता हैं और दूसरा किराने की दुकान चलाता है : बिप्लब देब

अपने विवादास्पद बयानों से हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार को लेकर नया दावा किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Oct 2018 1:37:28

क्या देखा है ऐसा प्रधानमंत्री, जिसका एक भाई ऑटो चलाता हैं और दूसरा किराने की दुकान चलाता है : बिप्लब देब

अपने विवादास्पद बयानों से हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार को लेकर नया दावा किया है। देब ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी का एक भाई ऑटो चलाता है और दूसरा किराना की दुकान चलाता है। उन्होंने शनिवार को अगरतला में 'सर्जिकल स्ट्राइक' की सालगिरह पर आयोजित पराक्रम पर्व के कार्यक्रम में कहा, ''पीएम मोदी की एक बूढ़ी मां है, लेकिन वे उनको पीएम हाउस में अपने साथ नहीं रखते हैं। उनके एक भाई अभी भी ऑटो चलाते हैं।''

बिप्लब देब ने कहा , ''वे (पीएम मोदी) चार साल से देश के प्रधानमंत्री हैं और इससे पहले वे 13 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री थे, लेकिन फिर भी उनके भाइयों में से एक की किराने की दुकान है जबकि दूसरे भाई एक ऑटो चलाते हैं। उनकी मां अभी भी 10X12 के घर में रहती हैं। क्या इस तरह का दुनिया में कोई अन्य प्रधानमंत्री है?''

बिप्लब देब सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर मनाए जा रहे पराक्रम पर्व पर अगरतला में कई शहीदों के परिवार वालों से मिलने पहुंचे जहां वह लोगों से बात भी की। एक सभा में बातचीत के दौरान वह बंगाली में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की मां बूढ़ी है लेकिन प्रधानमंत्री उन्हें भी अपने साथ नहीं रखते हैं। उनका एक भाई है जो ऑटो चलाता है।

प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए देब ने कहा- आपने कभी ऐसा प्रधानमंत्री देखा है जिसका परिवार आज भी पुराने हालात में ही जीवन यापन करने पर मजबूर है। क्या कोई प्रधानमंत्री इस तरह से काम करता है। उन्होंने कहा कि वह खुद भी एक गरीब परिवार से आते हैं और उनका खुद से वादा है कि वह आने वाले तीन सालों में त्रिपुरा को एक मॉडल राज्य बना कर रहेंगे। पराक्रम पर्व के मौके पर बिप्लब देब ने कई शहीदों के परिवार वालों से भी मुलाकात की।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लब कुमार देब अपने दावों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। देब दावा कर चुके हैं कि महाभारत काल में इंटरनेट था। बिप्लब देब ने कहा था, ''यह वो देश है जिसमें महाभारत में संजय ने धृतराष्ट्र को युद्ध में क्या हो रहा था सब बताया। इसका मतलब है कि उस समय इंटरनेट था, सैटेलाइट थी, टेक्नोलॉजी थी। उस जमाने में इस देश में वो तकनीक थी।'' बिप्लब देब ने एक कार्यक्रम में कहा कि रविंद्रनाथ टैगोर ने ब्रिटिश सत्ता के विरोध में नोबेल पुरस्कार वापस कर दिया था। इस बयान के बाद बिप्लब देब के ज्ञान पर सवाल उठ रहे हैं। सच्चाई ये है कि नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कवि, उपन्‍यासकार, नाटककार, चित्रकार, और दार्शनिक रवींद्रनाथ टैगोर ने जलियांवाला बाग कांड के खिलाफ ब्रिटिश सरकार का दिया नाइटहुड सम्मान वापस किया था न कि नोबेल।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत