न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क‍िन्नरों की दोस्ती युवक को पड़ी भारी, काटा प्राइवेट पार्ट, खून से लथपथ सड़क पर छोड़ कर भागे

क‍िन्नरों की दोस्ती एक युवक को भारी पड़ गई। हरियाणा में एक युवक का प्राइवेट पार्ट काटकर उसे मरने के लिए हिमाचल प्रदेश की एक सड़क किनारे छोड़ दिया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Jul 2019 10:04:25

क‍िन्नरों की दोस्ती युवक को पड़ी भारी, काटा प्राइवेट पार्ट, खून से लथपथ सड़क पर छोड़ कर भागे

क‍िन्नरों की दोस्ती एक युवक को भारी पड़ गई। हरियाणा में एक युवक का प्राइवेट पार्ट काटकर उसे मरने के लिए हिमाचल प्रदेश की एक सड़क किनारे छोड़ दिया गया। पोंटा साहिब निवासी एक युवक के सिर पर डांस का जुनून सवार था और उसका यही शौक उसे किन्नरों के बेहद करीब ले आया। वह भी किन्नरों के साथ डांस प्रोग्राम में जाने लगा। कमाई डबल होती देख किन्नरों की आंखों के आगे लालच का पर्दा पड़ गया। किन्नरों को कुलदीप का टैलेंट इतना पंसद आया कि उन्होंने उसे हमेशा के लिए अपनी मंडली में शामिल करने के लिए उसे भी किन्नर बना दिया।

transgenders,transgenders news in hindi,cut,private part,young dancer,yamuna nagar,haryana,paonta sahib,crime,news,news in hindi

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

कुलदीप का कहना है कि उसकी किन्नरों से दोस्ती हो गई थी और वह एक साल तक बिलासपुर की किन्नर बबली और काला आम की किन्नर पायल के साथ रहा है। इसी दौरान वह इस पर लगातार अपना लिंग परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगे जिससे घबराकर यह चार महीने पहले ही उनसे अलग हो गया था।

एक दिन दोनों धोखे से इसे किसी पार्टी में चलने की बात बोलकर अपने साथ बिलासपुर ले आए और इसे कोल्डड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके चार दिन बाद जब कुलदीप को होश आया तो उसने अपना प्राईवेट पार्ट कटा हुआ पाया। कुलदीप की जान तो बच गई मगर उसका जीवन तबाह हो चुका है। अब वह इंसाफ के लिए दो प्रदेशों की पुलिस से गुहार लगा रहा है।

हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब में अपने घर के बिस्तर पर लाचार पड़े कुलदीप के शरीर के घाव तो धीरे-धीरे भर रहे हैं मगर जो जख्म इसके मन और आत्मा पर आए हैं उनका दर्द और टीस शायद ता-उम्र इसे तड़पाता रहेगा। कुलदीप का प्राइवेट पार्ट काट इसे नपुंसक बना दिया गया हैं। यही नहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद इसे खून से लथपथ हालत में सड़क पर मरने के लिए छोड़ दिया गया। समय रहते अगर इसे डॉक्टरी सहायता नहीं मिलती तो इसकी जान भी जा सकती थी।

बहरहाल कुलदीप की सांसें तो चल रही हैं मगर होश में आने के बाद से लेकर अब तक कुलदीप बेजान पत्थर की मूरत बना हुआ है और रह-रहकर अपने साथ हुए इस जघन्य कांड को याद कर फूट-फूटकर रोने लगता हैं। कुलदीप का आरोप हैं कि उसकी यह हालत हरियाणा के बिलासपुर निवासी बबली नामक किन्नर और हिमाचल के काला आम में रहने वाले पायल नामक किन्नर ने बनाई है।

transgenders,transgenders news in hindi,cut,private part,young dancer,yamuna nagar,haryana,paonta sahib,crime,news,news in hindi

टूट गई मां, मिल रही है धमकियां

झाड़ू पोंछा और कड़ी मेहनत कर बेटे को पढ़ा-लिखा कर बड़ा करने वाली कुलदीप की मां इस वारदात के बाद टूट चुकी हैं। उनकी मानें तो एक तरफ बबली धमकियां दे रही है कि उसके पास बहुत पैसे और रसूख है जिसके चलते वह दोनों मां बेटा मिलकर भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते और दूसरी और जब वह इंसाफ के लिए हिमाचल पुलिस के पास जाते हैं तो वह उन्हें धमकाकर पुलिस स्टेशन से ही बाहर निकाल देते हैं। मां को दुःख है कि बबली और पायल ने उसके बेटे के डांस करने के शौक का धोखे से नाजायज फायदा उठाया है और इतना कुछ करने के बाद भी खुलेआम घूम रहे हैं।

हिमाचल पुलिस मान रही हैं कि यह मामला तीन दिन पहले उनके संज्ञान में आ चुका है लेक‍िन क्राईम प्रदेश से बाहर हुआ है इसलिए उन्होंने इसकी एफआईआर दर्ज कर हरियाणा पुलिस को भेज दी है। अब आगे की कार्रवाई हरियाणा की पुलिस करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत