न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जलपाईगुड़ी : किन्नर हुआ मॉब लिंचिंग का शिकार, बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने पीट-पीटकर की हत्या

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के नागराकाटा से सामने आया है। यहां भीड़ ने बच्चा चुराने के शक में एक ट्रांसजेंडर (किन्नर) को पिट-पीटकर कर मार डाला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Jul 2019 7:58:29

जलपाईगुड़ी : किन्नर हुआ मॉब लिंचिंग का शिकार, बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने पीट-पीटकर की हत्या

देश में मॉब लिंचिंग की घटनाए थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के नागराकाटा से सामने आया है। यहां भीड़ ने बच्चा चुराने के शक में एक ट्रांसजेंडर (किन्नर) को पिट-पीटकर कर मार डाला। हालाकि ये हादसा सोमवार का है लेकिन अब सामने आया है। लोगों का कहना है कि इस ट्रांसजेंडर पर बच्चा चुराने का संदेह था, जिसके चलते स्थानीय लोगों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की। चाइल्ड लिफ्टर होने के संदेह में, स्थानीय लोगों ने उसका पीछा पहले रेल की पटरियों पर किया और फिर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। उसके सिर पर पत्थरों से प्रहार किया गया था।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उस ट्रांसजेंडर को अस्पताल जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टर के कहा सर पर बेहद गंभीर चोटें आईं थीं जिसकी वजह से मौत हुई। इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियों ने निंदा की है और कहा है कि किन्नर की ये मौत महज बच्चा चोरी के संदेह के आधार पर हुई जबकि इलाके में बच्चा चोरी की कोई भी घटना रिपोर्ट नहीं हुई थी।

पुलिस ने कहा कि ये घटना सिर्फ अफवाहों पर हुई है जिसका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं था,पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

transgender murder video,transgender murder jalpaiguri,transgender lynched,lynching,transgender,nagrakata jalpaiguri,child lifter,transgender child lifter,news,news in hindi

डायन बताकर 2 महिला समेत 4 लोगों की पीट-पीटकर हत्या

हाल ही में झारखंड के गुमला इलाके से मॉब लिंचिंग मामला सामने आया था। यहां डायन बताकर 2 महिला समेत 4 लोगों की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।बताया जा रहा है कि करीब 12 नकाबपोश लोगों ने गांव में मृतकों पर हमला किया। सभी को घर से उठाकर गांव से बाहर ले गए। इसके बाद हमलावरों ने लाठी और डंडों से उनकी पिटाई की। इस पिटाई नें चारों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह 3 बजे लोगों की आंखें भी नहीं खुली थीं कि गुमला के शिकारी गांव में चार लोगों को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला गया। मृतकों की पहचान फगनी देवी, चंपा भगत, सुना भगत और पेटी भगत के रूप में हुई है।

transgender murder video,transgender murder jalpaiguri,transgender lynched,lynching,transgender,nagrakata jalpaiguri,child lifter,transgender child lifter,news,news in hindi

मध्य प्रदेश के नीमच में मोर चोरी के आरोप में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

कुछ दिन पहले मोर चोरी के आरोप में मध्य प्रदेश के नीमच में एक बुजुर्ग की भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। घटना कुकडेश्वर थाना क्षेत्र के लसूडिया आतरी गांव की है। बताया जा रहा है कि रात में ग्रामीणों ने चार मोर चोरों को रंगे हाथों पकड़ा। इसमें से 3 चोर फरार हो गए। उसमें से एक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। उसकी ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के डायल हंड्रेड ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। बुजुर्ग के पास मिले कट्टे से चार मरे हुए मोर बरामद हुए है।

हाल ही में राजस्थान के अलवर में एक बार फिर मॉब लिंचिंग की वारदात सामने आई थी, अलवर के थलसा गांव में हरीश जाटव नाम के शख्स की भीड़ ने इस कदर पिटाई की कि उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला गुरुवार का है जब हरीश जाटव अपनी बाईक से आ रहे थे तभी चौपानकी पुलिस स्टेशन के पास उसकी बाइक एक बुजुर्ग महिला से टकरा गई। इसके बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई है और पीट-पीटकर हरीश जाटव की अधमरा कर दिया। हरीश के सिर में गंभीर चोट आने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रैफर किया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत