Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुपरनोवाज ने टॉस जीतकर लिया पहले बॉलिंग का फैसला, जीते तो लगातार तीसरा खिताब होगा इनके नाम

सुपरनोवाज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सुपरनोवाज के पास इस मैच को जीतकर लगातार तीसरा खिताब जीतने का मौका होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 09 Nov 2020 7:38:27

सुपरनोवाज ने टॉस जीतकर लिया पहले बॉलिंग का फैसला, जीते तो लगातार तीसरा खिताब होगा इनके नाम

आज शारजाह में वुमन्स टी-20 चैलेंज का फाइनल मुकाबला हरमनप्रीत कौर की सुपरनोवाज और स्मृति मंधाना की ट्रेलब्लेजर्स के बीच खेला जा रहा हैं। सुपरनोवाज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सुपरनोवाज के पास इस मैच को जीतकर लगातार तीसरा खिताब जीतने का मौका होगा। वहीं, ट्रेलब्लेजर्स 2018 में सुपरनोवाज से मिली हार का हिसाब चुकता करना चाहेगी।

दोनों टीम में एक-एक बदलाव

सुपरनोवाज में एक बदलाव किया गया। प्रिया पुनिया को टीम में जगह नहीं दी गई। उनकी जगह पूजा वस्त्रकार को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। वहीं, ट्रेलब्लेजर्स में भी एक बदलाव किया गया। दयालन हेमलता की जगह नुजहत परवीन को टीम में शामिल किया गया।
सुपरनोवाज का पलड़ा भारी

सीजन के तीसरे मुकाबले में सुपरनोवाज और ट्रेलब्लेजर्स आमने-सामने हुईं थीं। रोमांचक मुकाबले में हरमनप्रीत की टीम ने मंधाना की टीम को 2 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। सुपरनोवाज की इस जीत के साथ मिताली राज की वेलोसिटी को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। सुपरनोवाज ने अब तक टूर्नामेंट में कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से उसने 2 फाइनल समेत 4 मैच जीते और 2 हारे हैं। वहीं, ट्रेलब्लेजर्स ने अब तक कुल 5 मैच खेले हैं, जिसमें उसने 2 जीते और 3 हारे हैं।

दोनों खिताब सुपरनोवाज ने जीते

हरमनप्रीत की टीम सुपरनेवाज ने पिछले दोनों सीजन (2018, 2019) अपने नाम किए थे। पिछले सीजन में हरमन खुद टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल थीं। तीन मैचों में उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले थे। वहीं, ट्रेलब्लेजर्स को 2018 में हुए एकमात्र मैच में सुपरनोवा ने 3 विकेट से हराया था। ट्रेलब्लेजर्स ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की। इंग्लैंड की सोफी एकलेस्टोन और अनुभवी झूलन गोस्वामी की अगुआई में उसके गेंदबाजों ने वेलोसिटी को सिर्फ 47 रन पर ढेर करके आसान जीत दर्ज की थी। कप्तान स्मृति दो मैचों में 39 रन ही बना पाई है और फाइनल में टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

सलामी बल्लेबाज डिएंड्रा डोटिन फॉर्म में हैं लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाई हैं। दीप्ति शर्मा (नाबाद 43) और हरलीन देओल (27 रन, 15 गेंद) ने सुपरनोवाज के खिलाफ लीग मैच में ट्रेलब्लेजर्स को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था और दोनों अपने इस प्रदर्शन में सुधार करना चाहेंगी। स्पिनरों के इस मैच में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है और दोनों टीमों के पास अच्छे स्पिनर मौजूद हैं।

ट्रेलब्लेजर्स के पास दुनिया की नंबर एक टी20 गेंदबाज बायें हाथ की स्पिनर एकलेस्टोन और राजेश्वरी गायकवाड़ हैं जबकि सुपरनोवाज की टीम में भारत की स्टार लेग स्पिनर पूनम यादव और राधा यादव शामिल हैं। तेज गेंदबाजी विभाग में ट्रेलब्लेजर्स के पास अनुभवी झूलन हैं जबकि सुपरनोवाज के लिए दक्षिण अफ्रीका की अयाबोंगा खाका और वेस्टइंडीज की शकीरा सेलमन ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका