न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

KKR vs RR : राजस्थान को हराने में कोलकाता के इन 5 खिलाडियों का प्रदर्शन रहा बेहतरीन

इस जीत के साथ केकेआर अंकतालिका में रॉयल्स को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर आ गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 01 Oct 2020 12:15:13

KKR vs RR : राजस्थान को हराने में कोलकाता के इन 5 खिलाडियों का प्रदर्शन रहा बेहतरीन

आईपीएल के 13वें सीजन के 12वें मुकाबले में राजस्थान को अपनी पहली हार कोलकाता के सामने मिली। टॉस भले ही राजस्थान ने जीता हो लेकिन मैच कोलकाता ने अपने नाम किया। केकेआर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 175 रन का लक्ष्य रखा। लेकिन KKR के गेंदबाजों के सामने RR के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और लगातार विकट का पतन होता रहा। राजस्थान 137 रन ही बना सकी और मैच हार गई। इस जीत के साथ केकेआर अंकतालिका में रॉयल्स को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर आ गई। कोलकाता के कुछ खिलाड़ी ऐसे रहें जिनके प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान को हराने में सफल रहें।

शुभमन गिल

युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखा। उन्होंने ओपनिंग करते हुए 34 गेंदों में 47 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया।

इयोन मोर्गन

बाएं हाथ के बल्लेबाज इयोन मोर्गन ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए। मोर्गन ने 23 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक चौका और दो छक्के लगाए।

शिवम मावी

युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी ने एक बार फिर से अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया। मावी ने चार ओवर में 20 रन देकर दो बड़े विकेट अपने नाम किए। उन्होंने जोस बटलर और संजू सैमसन को अपना शिकार बनाया।

कमलेश नागरकोटी

चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे युवा तेज गेंदबाज नागरकोटी ने अपने दूसरे मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने एक ओवर में राजस्थान खिलाड़ियों को आउट कर विरोधी टीम के मध्यक्रम को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने दो ओवर में 13 रन देकर रोबिन उथप्पा और रियान पराग का विकेट अपने नाम किया।

पैट कमिंस

15.5 करोड़ रुपये में केकेआर द्वारा खरीदे गए तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने एक बार फिर से खुद को साबित किया। उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से ही बड़ा योगदान दिया। कमिंस ने बल्लेबाजी में 10 गेंदों में महत्वपूर्ण 12 रन बनाए और फिर गेंदबाजी में स्टीव स्मिथ का विकेट अपने नाम किया। इतना ही नहीं वे रनों के मामले में भी किफायती रहे और तीन ओवर में मात्र 13 रन दिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका