न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी का अब दिखने लगा असर, उत्तर भारत में 5 डिग्री तक गिरेगा तापमान

पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में दिखने लगा है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो-तीन दिनों में उत्तर भारत में रात के तापमान में तीन से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Dec 2020 10:36:19

पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी का अब दिखने लगा असर, उत्तर भारत में 5 डिग्री तक गिरेगा तापमान

पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में दिखने लगा है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो-तीन दिनों में उत्तर भारत में रात के तापमान में तीन से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। दिल्‍ली-एनसीआर के अधिकतर इलाके मंगलवार सुबह भी कोहरे की चादर में लिपटे रहे। विजिबिलिटी कम है और हवा भी 'खराब' है। सफदरजंग में मंगलवार को न्‍यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को दिल्‍ली वालों को कोहरे से थोड़ी राहत मिली। सोमवार के घने कोहरे के मुकाबले आज कोहरा मध्यम स्तर पर रहा। मौसम विभाग का कहना है कि 20 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री के आसपास ही रहेगा। न्यूनतम तापमान भी 7 से 8 डिग्री बना रहेगा। आपको बता दे, सोमवार को सीजन का सबसे ठंडा रहा जब अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया। दोपहर के समय में ठंडी हवाएं चलती रही जिससे गलन बढ़ गई है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर पश्चिम राजस्थान में भी ठंड की स्थिति बनी रहेगी। तापमान गिरने से उत्तर भारत के अधिकतर हिस्से में कोहरे का असर दिखने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में धूप खिली रहेगी लेकिन पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से अगले दो दिनों तक उसमें तपिश का अहसास नहीं होगा। इन्हीं हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान भी कम ही बना रहेगा। स्काईमेट के एमडी जतिन सिंह के अनुसार, दिल्ली के लोगों को इस हफ्ते अच्छा मौसम मिलने वाला है। दिन में धूप खिली रहेगी। आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। पश्चिमी शुष्क और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट होगी। इसकी वजह से इस हफ्ते के मध्य तक शीत लहर की स्थितियां शुरू हो सकती हैं। हफ्ते के अंत तक घना कोहरा वापसी कर लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। बारिश की अभी कोई संभावना नहीं है।

हवाएं चलने से कम हुआ प्रदूषण

सफर के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस राजधानी में कमजोर रहा और इसके प्रभाव से दिल्ली में बहुत कम बारिश हुई। दिसंबर में 12 नवंबर को महज 1.6 एमएम बारिश हुई लेकिन दिल्ली के आसपास के जिलों में बारिश का फायदा दिल्ली को मिला है। हवा साफ हो गई है। हवाओं ने भी स्पीड भी पकड़ी है। इसकी वजह से प्रदूषक बह रहे हैं। हवाएं वेस्ट-साउथ वेस्ट की तरफ से आ रही हैं, जो साफ हैं, लेकिन यह राहत बहुत लंबे समय के लिए नहीं है। मंगलवार को प्रदूषण कुछ बढ़ जाएगा। 15 और 16 दिसंबर को हवा खराब स्तर पर रह सकती है।

पहाड़ों पर बर्फबारी जारी

आपको बता दे, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिन से लगातार हिमपात हो रहा है। ऐसे में कई जगह धूप खिलने के बावजूद शीतलहर से राहत नहीं मिली है। सोमवार को ऊना जिला में इस सीजन का अधिकतम तापमान सबसे कम 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसमें करीब तीन डिग्री की गिरावट आई है। हिमपात से हिमाचल की 160 सड़कें बंद होने के साथ आठ ट्रांसफार्मर अब भी खराब हैं। हिमाचल में सबसे कम तापमान केलंग में -11.0 दर्ज किया गया है। जम्मू-कश्मीर में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद लगातार दूसरे दिन भी जम्मू में दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और घरों से काम के लिए बाहर निकले लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। लद्दाख के द्रास में तापमान -17.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका