न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : पुलिस ने सुलझाई मर्डर की गुत्थी, अपमान का बदला लेने के लिए सिर पर पत्थर मार ली जान

एक साइको किलर का खुलासा पुलिस ने किया हैं और रविवार को उसे गिरफ्तार किया हैं। कोटा पुलिस ने दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए एक साइको किलर को गिरफ्तार किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 08 Nov 2020 10:26:07

राजस्थान : पुलिस ने सुलझाई मर्डर की गुत्थी, अपमान का बदला लेने के लिए सिर पर पत्थर मार ली जान

कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जब लोग अपने अपमान का बदला दूसरों को नुकसान पहुंचा कर लेते हैं। ऐसे ही एक साइको किलर का खुलासा पुलिस ने किया हैं और रविवार को उसे गिरफ्तार किया हैं। कोटा पुलिस ने दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए एक साइको किलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपमान का बदला लेने की नीयत से 3 नवम्बर देर रात को 10-12 किलो के पत्थर से चबूतरे पर सो रहे खलील के सिर पर वार कर दिया। हमले में गम्भीर चोट आने से खलील की मौत हो गई थी।

सिटी एसपी गौरव यादव ने बताया कि 4 नवम्बर को अधरशिला दरगाह क्षेत्र में बने कब्रिस्तान में एक व्यक्ति का लहुलुहान शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले व संदिग्धों पर नजर रखी। अनुसंधान में सामने आया की एक व्यक्ति शाकिर उर्फ बल्लू वारदात के एक दिन पहले मृतक खलील के साथ था। वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था।

आरोपी श्रीनाथपुरम इलाके में उसकी बहिन के घर पैसे लेने पहुंचा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे दबोचा। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शाकिर उर्फ बल्लू साईको है और किसी न किसी से झगडा करता रहता है। कुछ दिन पहले मृतक खलील व शाकिर के बीच किसी बात को लेकर गाली गलौच व कहासुनी हो हुई थी।

अपने अपमान का बदला लेने के लिए

आरोपी ने सोते हुए खलील पर पत्थर से वारकर उसकी हत्या कर दी। फिर नेनवां होते हुए पहले टोंक ,बाद में अजमेर दरगाह चला गया। रविवार सुबह कोटा वापस लौटा था। वह यूपी के रामपुर अपने ससुराल जाने की फिराक में अपनी बहिन से पैसे लेने गया था। मौके मिलते ही पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत