न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फेसबुक हेट स्पीच मामला / अब TMC ने मार्क जकरबर्ग को लिखी चिट्ठी, कहा - BJP के साथ पक्षपात के कई सबूत मौजूद

कोरोना वायरस संकट काल के बीच राजनीतिक वाद-विवाद का सिलसिला लगातार जारी है। BJP और कांग्रेस के बीच फेसबुक हेट स्पीच मामले में आर-पार की जंग चल रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Sep 2020 1:11:51

फेसबुक हेट स्पीच मामला / अब TMC ने मार्क जकरबर्ग को लिखी चिट्ठी, कहा - BJP के साथ पक्षपात के कई सबूत मौजूद

कोरोना वायरस संकट काल के बीच राजनीतिक वाद-विवाद का सिलसिला लगातार जारी है। BJP और कांग्रेस के बीच फेसबुक हेट स्पीच मामले में आर-पार की जंग चल रही है। इस जंग में अब तृणमूल कांग्रेस भी कूद गई है। टीएमसी ने फेसबुक प्रमुख मार्क जकरबर्ग को चिट्ठी लिख दी है। TMC ने आरोप लगाया है कि फेसबुक भाजपा के पक्ष में काम कर रहा है। टीएमसी की ओर से ये चिट्ठी 28 अगस्त को लिखी गई है। जिसमें फेसबुक पर भाजपा के प्रति पक्षपात करने का आरोप लगाया है। टीएमसी से पहले कांग्रेस की ओर से भी मार्क जकरबर्ग को चिट्ठी लिख ये ही मसला उठाया गया था।

बता दें कि बुधवार को ही IT मामलों की संसदीय समिति ने फेसबुक को समन भेजा है। जिसमें बीते दिनों हुए खुलासों पर जांच की जाएगी। इस दौरान कई विषयों पर सवाल पूछे जाएंगे। बुधवार को होने वाली इस बैठक में फेसबुक के अधिकारियों के अलावा आईटी मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल होंगे। बता दें कि आईटी मामले की संसदीय समिति के प्रमुख सांसद शशि थरूर हैं, जिनपर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे कई बार पक्षपात का आरोप लगा चुके हैं। दुबे की ओर से लोकसभा स्पीकर को शशि थरूर को पद से हटाने की अपील भी की जा चुकी है। सीपीएम सांसद पीआर नटराजन ने इस मसले पर समिति के प्रमुख शशि थरूर को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने अपील की है कि फेसबुक के खिलाफ आपराधिक जांच होनी चाहिए और बीजेपी के साथ उसके संबंधों का खुलासा होना चाहिए। जबतक जांच होती है, तबतक फेसबुक किसी भी तरह से सरकार या सरकारी संस्था के साथ काम ना करे। बता दें कि पीआर नटराजन इस समिति के सदस्य हैं।

क्या है पूरा विवाद?

बीते दिनों अंतरराष्ट्रीय मीडिया की कुछ रिपोर्ट्स ने दावा किया कि फेसबुक इंडिया में पॉलिसी मेकर अंखी दास ने कई मामलों में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को छूट दी। हेटस्पीच को लेकर भाजपा के नेताओं पर एक्शन नहीं लिया गया। इसी कारण कांग्रेस की ओर से जकरबर्ग को चिट्ठी लिखकर भाजपा का साथ देने का आरोप लगाया गया। इतना ही नहीं केंद्रीय आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी फेसबुक की नीतियों पर सवाल खड़े करते हुए मार्क जकरबर्ग को चिट्ठी लिखी है। केंद्रीय मंत्री ने अपनी चिट्ठी में आरोप लगाया कि 2019 के चुनाव से पहले फेसबुक इंडिया प्रबंधन ने दक्षिणपंथी विचारधारा के समर्थकों के पेज डिलीट कर दिए या उनकी पहुंच कम कर दी। फेसबुक को संतुलित व निष्पक्ष होना चाहिए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी लगातार इस मामले में केंद्र सरकार को घेरते आए हैं और फेसबुक पर निशाना साधते हुए सरकार का साथ देने का आरोप लगा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती