न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आधार कार्ड खो गया है, तो टेंशन न ले, घर बैठें ऐसे पाए डिजिटल कॉपी

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आधार कार्ड होल्डर्स और इसके लिए पंजीयन कराने वालों को डिजिटल प्रति डाउनलोड करने की सुविधा देता है। जो आधार आप डाउनलोड करेंगे वह भी डाक से प्राप्त आधार की तरह ही वैध होता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 30 Sep 2020 2:03:20

आधार कार्ड खो गया है, तो टेंशन न ले, घर बैठें ऐसे पाए डिजिटल कॉपी

आजकल आधार कार्ड (Aadhar Card) की आवश्यकता लगभग हर जरूरी काम में पड़ती है। प्राइवेट जॉब हो या कोई सरकारी काम, आधार एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बन गया है। यहां तक कि अधिकतर सरकारी संस्थानों में आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड खो गया है तो आप परेशान न हों। आप कुछ आसान तरीकों की मदद से कुछ मिनटों में अपने आधार कार्ड (Aadhar Card) की डिजिटल कॉपी प्राप्त कर सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आधार कार्ड होल्डर्स और इसके लिए पंजीयन कराने वालों को डिजिटल प्रति डाउनलोड करने की सुविधा देता है। जो आधार आप डाउनलोड करेंगे वह भी डाक से प्राप्त आधार की तरह ही वैध होता है।

आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी कैसे करें डाउनलोड

- UIDAI के आधार पोर्टल पर लॉग-ऑन करें।
- अब 'Get Aadhaar' सेक्शन के तहत 'Download Aadhaar' के लिंक पर क्लिक कीजिए।
- 'Download Aadhaar' पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज पर आप आधार संख्या (UID), पंजीयन संख्या (EID) या फिर वर्चुअल संख्या (VID) में से किसी एक को इंटर कीजिए।
-अब आपको कैप्चा कोड डालना होगा और 'Send OTP' के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
-अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर 6 अंक का ओटीपी मिलेगा।
-नए पेज पर आप ओटीपी इंटर करें और साथ ही क्विक सर्वे में कुछ सवालों का जवाब दें।
- अब 'Verify And Download' के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।
- इसके बाद आपके आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी डॉउनलोड हो जाएगी।

आधार कार्ड की इलेक्ट्रॉनिक कॉपी पासवर्ड सुरक्षित होती है। आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी को खोलने के लिए आपको एक पासवर्ड डालना होगा। पासवर्ड के बारे में आपको 'Verify And Download' के ठीक नीचे जानकारी मिल जाएगी। यह पासवर्ड आपके नाम के पहले चार अक्षर और उसके बाद आपके जन्म का वर्ष होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका