Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

31 मार्च तक बंद रहेंगे पहली से आठवीं तक के स्कूल, 10 वीं-12वीं की होंगी बोर्ड परीक्षाएं

कोरोना (Corona) महामारी के कारण सरकार ने ऐलान किया है कि मध्यप्रदेश में इस बार 31 मार्च 2021 तक स्कूल (School) नहीं खुलेंगे। पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं भी नहीं होंगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Dec 2020 9:45:57

31 मार्च तक बंद रहेंगे पहली से आठवीं तक के स्कूल, 10 वीं-12वीं की होंगी बोर्ड परीक्षाएं

कोरोना (Corona) महामारी के कारण शिवराज सरकार ने ऐलान किया है कि मध्यप्रदेश में इस बार 31 मार्च 2021 तक स्कूल (School) नहीं खुलेंगे। पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं भी नहीं होंगी। कक्षा 01 से 08 तक प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। लेकिन इस दौरान 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसलिए अब इनकी नियमित कक्षाएं लगेंगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक ली। उसमें उन्होंने हालात की समीक्षा करने के बाद स्कूल ना खोलने का निर्देश दिया।

शिवराज सिंह चौहान ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में यह निर्देश भी दिया कि कक्षा पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं इस बार आयोजित नहीं की जाएंगी।आठवीं के छात्र छात्राओं का प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।
कोरोना से अब तक 3,314 लोगों की हुई मौत

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1324 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,11,698 तक पहुंच गयी। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 (Covid-19) से 14 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 3,314 हो गयी है।

मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, 'पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से इंदौर में पांच, ग्वालियर एवं सागर में दो-दो और भोपाल, रायसेन, झाबुआ, हरदा एवं टीकमगढ़ में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।'

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 776 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 525, उज्जैन में 100, सागर में 144, जबलपुर में 226 एवं ग्वालियर में 184 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 526 नये मामले इंदौर जिले में जबकि भोपाल में 321, ग्वालियर में 48 और जबलपुर में 27 नये मामले सामने आए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 1,94,743 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 13,641 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को 1,556 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
दसवीं-बारहवीं की होगी बोर्ड परीक्षाएं

बता दे, दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं होना हैं इसलिए अब इनकी नियमित रूप से कक्षाएं लगेंगी। इस बैठक में ये भी फैसला लिया गया कि शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में केजी कक्षा की शुरुआत होगी। 1500 सरकारी स्कूलों में केजी 1 और केजी 2 शुरू की जाएगी। प्रदेश भर में बेहतर काम करने वाले शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका