Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गणतंत्र दिवस व किसानों की ट्रैक्टर रैली के मद्देनजर किले में तब्दील हुई दिल्ली, चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पैरा मिलिट्री की तैनाती

देश भर में मंगलवार को पूरे उमंग व उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। वहीं, नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान दिल्ली के 3 बॉर्डर से आज 12 बजे से ट्रैक्टर रैली निकालेंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Jan 2021 9:14:52

गणतंत्र दिवस व किसानों की ट्रैक्टर रैली के मद्देनजर किले में तब्दील हुई दिल्ली,  चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पैरा मिलिट्री की तैनाती

देश भर में मंगलवार को पूरे उमंग व उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। वहीं, नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान दिल्ली के 3 बॉर्डर से आज 12 बजे से ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। किसानों की ट्रैक्टर परेड के मद्देनजर राजधानी दिल्ली को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। गणतंत्र दिवस का आयोजन राजपथ पर होगा, जहां से केवल झांकियां ही लालकिला तक जाएंगी और दोपहर में वहां से वापस लौट आएंगी। परेड विजय चौक से शुरू होकर इंडिया गेट नेशनल स्टेडियम तक जाएगी। कोरोना के चलते इस बार परेड की सूरत बदली-बदली नजर आएगी। 55 साल में पहली बार ऐसा होगा जब रिपब्लिक डे परेड में कोई चीफ गेस्ट शामिल नहीं हो रहा है। इससे पहले भारत में 1952, 1953 और 1966 में भी गणतंत्र दिवस परेड में कोई चीफ गेस्ट शामिल नहीं हुआ था। पाकिस्तान द्वारा गड़बड़ी फैलाने की आशंका के मद्देनजर जमीन से आसमान तक सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा रहेगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पैरा मिलिट्री की तैनाती की गई है। एनएसजी, एसपीजी व सेना के अलावा सुरक्षा एजेंसियों ने भी सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है। राजधानी दिल्ली में 50000 पुलिसकर्मी सड़कों पर मुस्तैद रहकर सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहेंगे, जो संवेदनशील स्थलों के अलावा प्रमुख बाजारों, रेलवे व मेट्रो स्टेशनों तथा धार्मिक स्थलों पर कड़ी नजर रखेंगे। परेड गुजरने वाले मुख्य मार्गो पर शार्प शूटर तैनात किए गए हैं। राजधानी को 30 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा का जिम्मा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सौंपा गया है। परेड जाने वाले मार्ग में विजय चौक से इंडिया गेट तक 500 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
सभी सीमाएं की गईं सील

सोमवार रात 12 बजे से ही दिल्ली की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। तमाम छानबीन के बाद केवल उन्हीं लोगों व वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की इजाजत मिलेगी, जिन्हें बहुत जरूरी काम होगा। सभी सीमाओं पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने सभी आला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने इलाकों में गणतंत्र दिवस समारोह समाप्त होने तक सतर्क रहें।

मुख्य आयोजन स्थल राजपथ सहित राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट के अलावा लालकिला तक अलग-अलग सुरक्षा घेरा बनाया गया है। जिप्सियों पर अत्याधुनिक हथियारों से लैस कमांडो विभिन्न इलाकों में लगातार गश्त कर रहे हैं। पुलिस व पीसीआर को अलर्ट कर दिया गया है। स्वॉट दस्ता को हर तरह की परिस्थितियों से मुकाबला करने के लिए कई महत्वपूर्ण जगहों पर मुस्तैद कर दिया गया है। सभी बीट में तैनात पुलिस कर्मियों व थाना पुलिस को अपने-अपने इलाके में लगातार गश्त कर हर व्यक्ति पर नजर रखने को कहा गया है।

आंदोलनकारी किसान कहीं समारोह में बाधा न पहुंचाएं इसलिए सोमवार रात 12 बजे से ही नई दिल्ली जिले को सील कर दिया गया। समारोह में वीवीआइपी के अलावा केवल उन्हीं को प्रवेश करने दिया जाएगा जिनके पास निमंत्रण पास होगा। ऊंची इमारतों पर तैनात रहेंगे कर्मचारी

परेड के मार्ग के दोनों तरफ स्थित सभी ऊंची इमारतों पर मंगलवार तड़के ही पुलिसकर्मी तैनात कर दिए जाएंगे। राजपथ से लालकिला तक अलग-अलग जोनों में बांटकर सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। सड़कों पर वाहनों की गहन जांच की जाएगी।

सुरक्षा कारणों से केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक, लोक नायक मार्ग (रेस कोर्स) और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे। वहीं, परेड के दौरान दिल्ली की हवाई सीमा में नान शिड्यूल विमानों का प्रवेश भी बंद रहेगा।

परेड के दौरान थल सेना अपने जंगी टैंक टी-90 भीष्म, इनफैन्ट्री कॉम्बैट वाहन बीएमपी-दो सरथ, ब्रrाोस मिसाइल की मोबाइल प्रक्षेपण प्रणाली, रॉकेट सिस्टम पिनाका समेत अन्य का दमखम प्रदर्शित करेगी।

परेड में इस साल नौसेना आइएनएस विक्रांत और 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान नौसैन्य अभियान की झांकी पेश करेगी। वायु सेना हल्के लड़ाकू विमान तेजस और देश में विकसित टैंक रोधी मिसाइल ध्रुवास्त्र पर प्रस्तुति पेश करेगी। राफेल समेत वायु सेना के 38 और थल सेना के चार विमान मंगलवार को उड़ान में हिस्सा लेंगे। परेड में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन की दो झांकी होगी। ‘शो-स्टॉपर’ होगा राफेल लड़ाकू विमान

इस बार गणतंत्र दिवस परेड का ‘शो-स्टॉपर’ होगा राफेल लड़ाकू विमान। राफेल लड़ाकू विमान पहली बार गणंतत्र दिवस परेड की फ्लाई-पास्ट में तो दिखाई देगा ही, परेड का समापन भी आसमान में राफेल की वर्टिकल-चार्ली मैन्युवर से होगा। पिछले कई सालों से सुखोई विमानों के मैन्युवर से परेड का समापन होता था, लेकिन अब ये जगह राफेल ने ले ली है। यानी इस बार परेड का शो-स्टॉपर राफेल ही होगा। राफेल लड़ाकू विमानों की उड़ान के साथ टी-90 टैंकों, समविजय इलेक्ट्रॉनिक युद्धक प्रणाली, सुखोई-30 एमके आई लड़ाकू विमानों समेत अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करेगा।

गणतंत्र दिवस की परेड पहले 8.2 किमी लंबी होती थी। विजय चौक से लालकिले तक जाती थी। इस बार 3.3 किमी लंबी होगी और विजय चौक से नेशनल स्टेडियम तक ही जाएगी। इसके खत्म होने के बाद ही किसानों को ट्रैक्टर रैली निकालने की इजाजत दी गई है। किसान दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक रैली निकाल सकेंगे।

किसानों को इन रूट्स पर मिली मंजूरी

सिंघु बॉर्डर: संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, डीटीयू, शाहाबाद डेयरी, बरवाला, पूथ खुर्द, कंझावला, टी पॉइंट, बवाना टी पाइंट, कंझावला चौक, कुतुबगढ़, औचंदी बॉर्डर, खरखोदा टोल प्लाजा
टीकरी बॉर्डर: नांगलोई, बपरोला, नजफगढ़, फिरनी रोड, झरोडा बॉर्डर, रोहतक बाइपास (बहादुरगढ़), असोदा टोल प्लाजा
गाजीपुर बॉर्डर: अप्सरा बॉर्डर, हापुड़ रोड, भोपुर, आईएमएस कॉलेज, लालकुआं, गाजीपुर बॉर्डर

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका