Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी लापरवाही से ठग हो रहे मालामाल, दूसरी पास इस ठग ने 4 साल में ढाई सौ लोगों से ठगे 3 करोड़

लोग समझते हैं कि ठग बहुत होशियार होते हैं जो ऐसी वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन आपकी लापरवाही ठगी का सबसे बड़ा कारण बनती हैं। एक ठग ने पूछताछ के दौरान कई ऐसी जानकारी बताई जो हैरान करने वाली हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 24 Oct 2020 5:35:28

आपकी लापरवाही से ठग हो रहे मालामाल, दूसरी पास इस ठग ने 4 साल में ढाई सौ लोगों से ठगे 3 करोड़

आजकल देखा जा रहा हैं कि एटीएम कार्ड के क्लोन से ठगी को अंजाम दिया जा रहा हैं और लोगों के अकाउंट से पैसे निकाले जा रहे हैं। लोग समझते हैं कि ठग बहुत होशियार होते हैं जो ऐसी वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन आपकी लापरवाही ठगी का सबसे बड़ा कारण बनती हैं। एक ठग ने पूछताछ के दौरान कई ऐसी जानकारी बताई जो हैरान करने वाली हैं। एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर लोगों के बैंक खातों से रुपए पार करने के मामले में पुलिस ने दाता हांसी हरियाणा निवासी बलवान उर्फ बल्ला (47) पुत्र रिसाला सांसी उर्फ रिसाल सिंह को हिसार जेल से गिरफ्तार किया है। करीब एक साल पहले वह झुंझुनूं के एक एटीएम में एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड स्वीप कर भाग गया था। इसका एक साथी गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में इस आरोपी ने चौंकाने वाली जानकारी दी है।

महज दूसरी पास यह आरोपी पहले छोटी मोटी चोरियां करता था, लेकिन बाद में एटीएम के क्लोन तैयार करना सीखकर यह लोगों के खाते से रुपए पार करने लगा। पिछले चार साल में इसने करीब ढाई साै लोगों से इस तरह की ठगी कर तीन करोड़ रुपए पार कर लिए। इस धंधे में यह अकेला नहीं बल्कि परिवार के दूसरे कई सदस्य भी लगे हैं।
news,latest news,news in hindi,crime news,rajasthan,atm card clone पुलिस के अनुसार ये लोग हरियाणा के हांसी गांव के रहने वाले हैं और इनकी गैंग सांसी गैंग कहलाती है। सामने आया है कि इनमें से अधिकांश लोगों के पास महंगी कारें, शानदार घर और अन्य तमाम सुविधाएं हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी क्लोन तैयार कर कुछ ही मिनटों में लोगों के खातों से रकम पार लेते थे।

साले के लड़के व भतीजे के साथ आया था झुंझुनूं में वारदात करने

एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि बलवान 20 दिसंबर 2019 काे अपने साले के लड़के बिट्टू उर्फ राजू व अपने भतीजे पप्पू उर्फ रमेश के साथ झुंझुनूं आया था। यहां ये लोग मंडावा माेड़ पर ओरिएंट बैंक के एटीएम पर खड़े हो गए। इसी दौरान नेतड़ाें की ढाणी (गुढ़ागाैड़जी) निवासी एयरफाेर्स में कार्यरत महेश कुमार वहां आया। उसने रुपए निकालने के लिए मशीन में एटीएम डाला ताे इनमें से एक आरोपी ने उसका एटीएम लिया और खुद की स्वीप मशीन से स्वीप कर लिया और भागने लगे।

महेश कुमार ने इनका पीछा कर पप्पू उर्फ रमेश काे पकड़ लिया जबकि दाे जने कार से भाग गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने रमेश को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। रमेश अभी झुंझुनूं जेल में है जबकि बलवान को अब गिरफ्तार किया गया है। नौ राज्यों में की वारदातें

हांसी की सांसी गैंग में शामिल बलवान और उसके साथियों ने नौ राज्यों हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड में करीब 250 वारदातों को अंजाम दिया है। बलवान और इसका गिरोह पहले बसाें, ट्रेनाें में लाेगाें की जेब व सूटकेस चीरा लगाकर रुपए व जेवरात निकाल लेते थे।

एटीएम में भीड़

बहुत कम पढ़े लिखे ये ठग लोगों की छोटी छोटी लापरवाही का फायदा उठाते हैं। बैंक बार बार सचेत करते हैं कि एटीएम में रकम निकालते समय किसी अन्य को ना रहने दें, लेकिन हम किसी को नहीं टोकते और भीड़ की अनदेखी करते हैं। ठग इसका पूरा फायदा उठाते हैं।

एटीएम पिन बता देना

इन ठगों के काम करने का तरीका इस तरह है कि क्लोन के अलावा ये ठग फोन पर एटीएम कार्ड नंबर व पिन पूछकर वारदातें करते हैं। बैंक बार बार मना करते हैं कि किसी भी सूरत में किसी अन्य को यह जानकारी ना दें, लेकिन इसके बावजूद लोग जागरुक नहीं होते।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका