जोधपुर में चोरी की वारदात को लेकर मकान मालिक ने प्रतापनगर थाने में केस दर्ज करवाया है। प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि कायलाना रोड संबोधि धाम के पीछे रहने वाले शिवलाल पुत्र मनोहर लाल जैन ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि दो दिन से घर से सूना पड़ा था। चोरों ने रात के समय भीतर प्रवेश किया और वहां से एक लाख की नगदी और जेवरात आदि चोरी कर ले गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर अब बदमाशों की तलाश आरंभ की है।
कायलाना रोड स्थित संबोधि धाम के निकट एक सूने मकान में चोरों ने दीवार फांदकर चोरी की। दीवार फांदकर घुसते चोरों की वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। दो चोर दीवार फांदते नजर आते है तो तीसरा मैन गेट का ताला तोड़ते दिखा है। पुलिस इनकी पहचान के प्रयास कर रही है।














