न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़ी वारदात को अंजाम देने दिल्ली में घुसे एक दर्जन आतंकी, सेब के बाग में तैयार किया तबाही का प्लान

त्योहारी सीजन को देखते हुए आतंकी दिल्ली (Delhi) में हमले की साजिश रच रहे हैं। आतंकवादी दिल्ली और आसपास के शहरों को अपना निशाना बना सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Oct 2019 09:48:36

बड़ी वारदात को अंजाम देने दिल्ली में घुसे एक दर्जन आतंकी, सेब के बाग में तैयार किया तबाही का प्लान

देश की राजधानी दिल्ली पर आतंकी हमले का साया मंडरा रहा है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) को विशेष दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 (Article 370) खत्म करने के बाद से बौखलाए पाकिस्तानी आतंकी (Pakistani Terrorist) देश में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। खुफिया एजेंसियों की जानकारी के अनुसार त्योहारी सीजन को देखते हुए आतंकी दिल्ली (Delhi) में हमले की साजिश रच रहे हैं। आतंकवादी दिल्ली और आसपास के शहरों को अपना निशाना बना सकते हैं।

सूत्रों की मानें तो करीब एक दर्जन आतंकी राजधानी दिल्ली में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि 5 अगस्त के बाद से ही जैश अपने फिदायीन हमलावरों को सीमापार कराने की कोशिश में जुटा हुआ है। आर्मी चीफ भी घुसपैठ की बात मान चुके हैं। जैश का एक आतंकी ग्रुप जम्मू-कश्मीर के कमांडर अबू उस्मान के ट्रेंड आतंकियों के साथ है। उसके जरिए ही जैश बड़े पैमाने पर जम्मू और दिल्ली में तबाही मचाना चाहता है। इन आतंकियों के दिल्ली पहुंचने के इनपुट के बाद से ही सुरक्षा को लेकर विशेष चौकसी बरती जा रही है।

'करो या मरो' के साथ देश में घुसे आतंकी

सूत्रों का कहना है कि पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में बैठे आतंक के आकाओं ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन से चार प्रशिक्षित ग्रुप को 'करो या मरो' का टास्क देकर दिल्ली, कश्मीर और पंजाब भेजा है। खुफिया एजेंसियों ने आतंकियों की बातचीत के जो कोड इंटरसेप्ट किए हैं, उनमें 'दिवाली के पटाखे', 'कश्मीरी सेबों की दिल्ली में सप्लाई' जैसी बातें शामिल हैं। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकियों में कश्मीरी, अफगानी और दो पाकिस्तानी युवक शामिल हैं। इनकी टोली में फिदायीन भी हैं। आत्मघाती दस्ते को सुरक्षित रास्तों से घुसपैठ कराई गई है। इनके निशाने पर मुख्य रूप से पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के काफिला हैं। ये पुलवामा जैसे धमाके, कंधार की तरह विमान अपहरण कांड और मुंबई जैसे हमले का टारगेट लेकर आए हैं। भीड़भाड़ वाली जगहों और महत्वपूर्ण लोगों के अलावा सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाने की कोशिश हो सकती है। इनमें दिल्ली, हिंडन एयरबेस, जम्मू, पठानकोट, श्रीनगर और लेह पर आतंकी नजर है।

सेब के बाग में में तैयार किया तबाही का प्लान

खुफिया एजेंसियों को इसकी जानकारी करीब 5 दिन पहले लग चुकी थी। जैश का कमांडर अबू उस्मान ने अपने OGWs 'ओवर ग्राउंड वर्कर्स' के साथ बांदीपुरा इलाके में मीर मोहल्ला के एक सेब के बाग में मीटिंग की थी। मीटिंग में उसने खुशी जाहिर करते हुए कहा था कि कश्मीर के लोग जल्द ही एक अच्छी खबर सुनेंगे और यह खबर जम्मू और दिल्ली में बड़े धमाके की होगी। इस मीटिंग में अबु उस्मान ने दावा किया, हमारे भाई इन जगहों पर पहले ही पहुंच चुके हैं। मीटिंग में एक पाकिस्तानी और दो कश्मीरी आतंकी मौजूद थे। इस इनपुट को जम्मू कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ और दिल्ली पुलिस के साथ साझा किया गया है। खुफिया सूत्रों के अनुसार कश्मीर के बांदीपुरा जिले में सेब के बाग में पांच दिन पहले जैश के पाक प्रशिक्षित आतंकियों की सीक्रेट मीटिंग हुई। जिसमें अबु उस्मान ने दावा किया, 'हमारे भाई इन जगहों पर पहले ही पहुंच चुके हैं। इस मीटिंग में एक पाकिस्तानी और दो कश्मीरी आतंकी मौजूद थे। अबु उस्मान के पास एक स्नाइपर राइफल थी, जबकि बाकी तीन आतंकियों के पास एके-47, पिस्टल और हैंड ग्रेनेड मौजूद थे।

अलर्ट मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ाने के आदेश जारी किए गए हैं और खुफिया जानकारी जुटाने के आदेश जारी किए गए हैं। अलर्ट मिलने के बाद स्पेशल सेल ने दिल्ली में कई इलाकों में सर्च अभियान चलाया था। सभी जिला डीसीपी, एसीपी, एसएचओ आगाह किया गया। साथ ही उत्तर भारत के सभी एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान का सख्त रुख, जानिए आखिर क्यों बढ़ा तनाव और क्यों अहम है यह समुद्री रास्ता
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान का सख्त रुख, जानिए आखिर क्यों बढ़ा तनाव और क्यों अहम है यह समुद्री रास्ता
‘TMC के गुंडों पर कसेगा शिकंजा, 7वां वेतन आयोग होगा लागू’—हल्दिया से पीएम मोदी ने बंगाल को दी 6 बड़ी गारंटियां
‘TMC के गुंडों पर कसेगा शिकंजा, 7वां वेतन आयोग होगा लागू’—हल्दिया से पीएम मोदी ने बंगाल को दी 6 बड़ी गारंटियां
दिल्ली पहुंचते ही CM नीतीश कुमार का पहला बयान, बोले- ‘20 साल बिहार में काम किया, अब यहां भी जिम्मेदारी निभाएंगे’
दिल्ली पहुंचते ही CM नीतीश कुमार का पहला बयान, बोले- ‘20 साल बिहार में काम किया, अब यहां भी जिम्मेदारी निभाएंगे’
AAP के विवाद के बीच राघव चड्ढा ने दिया बड़ा इशारा, क्या उठाएंगे धमाकेदार कदम?
AAP के विवाद के बीच राघव चड्ढा ने दिया बड़ा इशारा, क्या उठाएंगे धमाकेदार कदम?
दिल्ली में IAS अफसरों के बड़े फेरबदल, फाइनेंस से उद्योग विभाग तक ताबड़तोड़ ट्रांसफर, प्रशासन में हड़कंप
दिल्ली में IAS अफसरों के बड़े फेरबदल, फाइनेंस से उद्योग विभाग तक ताबड़तोड़ ट्रांसफर, प्रशासन में हड़कंप
ममता कुलकर्णी ने महिलाओं की सेहत पर जताई चिंता, कहा- यह समस्या केवल महिलाओं तक सीमित नहीं
ममता कुलकर्णी ने महिलाओं की सेहत पर जताई चिंता, कहा- यह समस्या केवल महिलाओं तक सीमित नहीं
अप्रैल में बन रहा दुर्लभ द्विद्वादश राजयोग, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे कुबेर के खजाने!
अप्रैल में बन रहा दुर्लभ द्विद्वादश राजयोग, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे कुबेर के खजाने!
तरबूज खाने का सही वक्त कौन सा है, जानें किस समय सेवन से मिलते हैं अधिकतम फायदे
तरबूज खाने का सही वक्त कौन सा है, जानें किस समय सेवन से मिलते हैं अधिकतम फायदे
वैभव सूर्यवंशी के तूफानी खेल ने ईशान किशन और ऋषभ पंत का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, IPL में बनी नई सनसनी
वैभव सूर्यवंशी के तूफानी खेल ने ईशान किशन और ऋषभ पंत का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, IPL में बनी नई सनसनी
Video: आखिरी गेंद तक हाई-वोल्टेज मुकाबला, डेविड मिलर की भूल और दिल्ली की 1 रन से हार
Video: आखिरी गेंद तक हाई-वोल्टेज मुकाबला, डेविड मिलर की भूल और दिल्ली की 1 रन से हार
Game of Thrones के अभिनेता माइकल पैट्रिक का 35 की उम्र में निधन, गंभीर बीमारी से लंबी लड़ाई के बाद कहा अलविदा
Game of Thrones के अभिनेता माइकल पैट्रिक का 35 की उम्र में निधन, गंभीर बीमारी से लंबी लड़ाई के बाद कहा अलविदा
‘मैं यहां कपड़े उतारने नहीं आई...’ गलत मांगों पर भड़की एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
‘मैं यहां कपड़े उतारने नहीं आई...’ गलत मांगों पर भड़की एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
11 अप्रैल से शनि-बुध का महा-संयोग देगा जबरदस्त फायदा, इन 4 राशियों के लिए 20 दिन रहेंगे बेहद शुभ!
11 अप्रैल से शनि-बुध का महा-संयोग देगा जबरदस्त फायदा, इन 4 राशियों के लिए 20 दिन रहेंगे बेहद शुभ!
6 साल की उम्र में जीता दिल, ‘मिस्टर इंडिया’ बनी पहली और आखिरी फिल्म, 38 साल बाद बदली पहचान, आज दिखती हैं बेहद खूबसूरत
6 साल की उम्र में जीता दिल, ‘मिस्टर इंडिया’ बनी पहली और आखिरी फिल्म, 38 साल बाद बदली पहचान, आज दिखती हैं बेहद खूबसूरत