न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक उपचुनाव में मिली जीत पर बोले कुमारस्‍वामी, 'यह विजय हमें घमंडी नहीं बना रही'

कर्नाटक में तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। यहां बेल्लारी सीट पर बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस उम्मीदवार बीएस उग्रप्पा ने जीत दर्ज की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 06 Nov 2018 3:49:32

कर्नाटक उपचुनाव में मिली जीत पर बोले कुमारस्‍वामी, 'यह विजय हमें घमंडी नहीं बना रही'

कर्नाटक में तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। यहां बेल्लारी सीट पर बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस उम्मीदवार बीएस उग्रप्पा ने जीत दर्ज की है। वहीं जामखंडी विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस के आनंद न्यामा गौड़ा ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा रामनगर विधानसभा सीट मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की पत्नी अनिता कुमारस्वामी ने जीती है। शिमोगा लोकसभा सीट पर बीजेपी के बीवाय राघवेंद्र ने जीत दर्ज की है और मांड्या लोकसभा सीट पर जेडीएस ने जीत हासिल की है। पांच में से चार सीटों पर कांग्रेस-जेडीएस की बढ़त पर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट किया, "कर्नाटक में 4-1 रिजल्ट देखकर लग रहा है जैसे कोहली की कप्तानी में भारत ने कोई टेस्ट सीरीज जीती हो। गठबंधन ने कर दिखाया।" वही जीत से उत्‍साहित राज्‍य के मुख्‍यमंत्री और जेडीएस नेता कुमारस्‍वामी ने कहा कि 'यह जीत लोगों में हमारे विश्‍वास को दर्शाती है और यह विजय हमें घमंडी नहीं बना रही है'। साथ ही उन्‍होंने राज्‍य की 28 लोकसभा सीटों पर भी आगामी आम चुनावों में जीत दर्ज करने का लक्ष्‍य बताया।

उन्‍होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 'मैं राज्‍य और केंद्र में कांग्रेस नेताओं को बधाई देता हूं। साथ ही जेडीएस के राज्‍य के नेताओं और कार्यकर्ताओं, जिन्‍होंने इस जीत को दिलाने के लिए साथ काम किया। बीजेपी ने जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन को अपवित्र मैत्री बताया था, लेकिन उनका यह तर्क आज गलत साबित हुआ '।

उन्‍होंने आगे कहा, 'यह चुनाव पहला चरण थे। यहां 28 लोकसभा सीटें हैं। हम कांग्रेस के साथ मिलकर इन सभी सीटों को जीतेंगे और यह हमारा लक्ष्‍य है। यह सिर्फ एक खाली दावा नहीं है, क्योंकि आज हमने जीत दर्ज की है। यह लोगों में हमारे विश्‍वास को दर्शाता है। यह जीत हमें घमंडी नहीं बना रही है'। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि, 'मैंने कभी नहीं कहा या टीपू जयंती मनाइये या मत मनाइये। हम सभी ने कहा कि इस देश में बहुत सारे समुदाय रहते हैं और लोग अपने नेताओं की जयंती मनाना चाहते हैं। अगर वे (बीजेपी) उत्सव का हिस्सा बनना पसंद नहीं करते हैं, तो उन्‍हें इसमें भाग लेने की कोई आवश्यकता नहीं है'।

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत