न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : पुलिस ने जब्त की 30 लाख रुपए की अवैध शराब, छुपी थी गेहूं के बोरों में

पुलिस ने बीकानेर में 632 कर्टन में साढ़े सात हजार बोतलें बरामद की जो कि गेहूं के बोरों के बीच में छुपाकर लाई जा रही थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 01 Jan 2021 6:31:11

बीकानेर : पुलिस ने जब्त की 30 लाख रुपए की अवैध शराब, छुपी थी गेहूं के बोरों में

पुलिस लगातार अवैध नशे की कारोबार के खिलाफ करवाई कर रही हैं। इस कड़ी में अब पुलिस ने बीकानेर में 632 कर्टन में साढ़े सात हजार बोतलें बरामद की जो कि गेहूं के बोरों के बीच में छुपाकर लाई जा रही थी। जब्त की गई शराब की कीमत करीब 30 लाख रुपए हैं। अवैध शराब को गेहूं के पचास-पचास किलो की बोरियों के बीच में छिपाया गया, लेकिन पुलिस को फिर भी भनक लग ही गई। अब 30 लाख रुपए की शराब यहां नाल थाने के गोदाम में पहुंच गई है और ट्रक चालक सलाखों के पीछे।

हरियाणा के सिरसा क्षेत्र से प्रदेश के बाड़मेर तक शराब पहुंचाने का काम जिस ट्रक चालक को दिया गया था, उसने बहुत चालाकी से काम किया। शराब को ट्रक के बीचोंबीच रखा गया और चारों तरफ गेहूं के बोरे रख दिए गए। कहीं से भी शराब का एक कार्टन भी नजर नहीं आ रहा था। इसके बाद भी पुलिस को खबर लग गई। नाल जयपुर बाइपास पर ट्रक को रोककर उसकी छानबीन की गई।

ट्रक चालक कहता रहा कि इसमें गेहूं है लेकिन नाल पुलिस मानने को तैयार नहीं थी। गेहूं के बोरे हटाने के साथ ही अंदर शराब के कार्टन नजर आये। कार्टन भी पांच दस नहीं थे, बल्कि 632 थे। हर कार्टन में शराब की बारह बोतलें थी और एक कीमत करीब चार सौ रुपए है। ऐसे में तीस लाख रुपए से अधिक की शराब अब पुलिस के कब्जे में है।

नाल थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण ने बताया कि ट्रक चालक सुखविन्दर को गिरफ्तार किया गया है। उसने ट्रक की डिलीवरी बाड़मेर में देना बताया है। अब शराब भेजने वाले और पाने वाले दोनों की पड़ताल की जा रही है। कुछ दिन पहले ही नाल पुलिस ने डोडा पोस्त भी बड़ी मात्रा में बरामद की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता