Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर : बैंक के बकाया केसीसी में जालसाजी, फर्जी सील लगाकर पाया ऋण के चुकता होने का नोड्यूज

फर्जी हस्ताक्षर एवं सील का उपयोग कर एक बैंक का बकाया केसीसी जमा होने का नोड्यूज तैयार करने का गंभीर मामला सामने आया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 06 Feb 2021 2:58:11

नागौर : बैंक के बकाया केसीसी में जालसाजी, फर्जी सील लगाकर पाया ऋण के चुकता होने का नोड्यूज

किले की ढाल स्थित आईसीआईसीआई बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक दिलीप गुर्जर ने जायल पुलिस को एक रिपोर्ट भी सौंपी है। फर्जी हस्ताक्षर एवं सील का उपयोग कर एक बैंक का बकाया केसीसी जमा होने का नोड्यूज तैयार करने का गंभीर मामला सामने आया है। इसकी भनक अन्य ऋणियों की ओर से बैंक को होने पर बैंक ने तहसीलदार जायल में रहन जारी रखने के लिए कहा। साथ ही बैंक के प्रतिनिधि ने दस्तावेज जांजे तो सामने आया कि हड़मानराम की ओर से बैंक के लेटर पेड का प्रयोग कर एक फर्जी नोड्यूज तैयार किया है।
आरोप है कि शाखा में जायल तहसील के बोड़वा निवासी हड़मानराम पुत्र मोतीराम मेघवाल का आना-जाना था तथा उसने किसान क्रेडिट कार्ड ऋण सुविधा के लिए आवेदन किया। आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर हड़मानराम को उसकी 46 बीघा 2 बिस्वा जमीन पर बैंक से 8 लाख 29 हजार 500 रुपए स्वीकृत हुए। जो उसके खाते में डाले गए, लेकिन हड़मान ने नियमित रूप से किस्तों को अदा नहीं किया। इसके चलते 31 अक्टूबर 2020 तक 10 लाख 13 हजार 780 रुपए बकाया हो गए। पुलिस के अनुसार केसीसी बकाया होने की वजह से हड़मान की उपरोक्त भूमि बैंक के नाम दर्ज थी। इससे वह उक्त भूमि को ब्रिकी करना तो दूर अतिरिक्त ऋण भी नहीं ले सकता था। इसी के चलते हड़मान के मन में लालच आ गया। उसने कूटरचित प्रमाण पत्र तैयार किए और फर्जी हस्ताक्षर एवं सील लगाने के बाद बैंक में समस्त ऋण चुकता होने पर बैंक की ओर से ही जारी किया जाने वाला अदेय प्रमाण पत्र (नोड्यूज) तैयार कर लिया। इसके बाद यह नोड्यूज तहसीलदार जायल में पेश कर दिया। इसके बाद वहां भी उक्त प्रमाण पत्र की बैंक से पुष्टि के लिए नोड्यूज को स्वयं लेकर गया और बैंक की फर्जी सील व कूटरचित हस्ताक्षर कर वापस तहसील कार्यालय में प्रस्तुत कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका