Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर : चोरों ने एक साथ 6 दुकानों को बनाया अपना निशाना, छत के रास्ते से दरवाजे तोड़कर अन्दर घुसे

बेखौफ चोर आए दिन कई वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सोमवार रात चोरों ने अजमेर के क्लॉक टावर थाने से करीब 300 मीटर दूरी पर एक साथ 6 दुकानों को अपना निशाना बनाया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 09 Mar 2021 5:03:43

अजमेर : चोरों ने एक साथ 6 दुकानों को बनाया अपना निशाना, छत के रास्ते से दरवाजे तोड़कर अन्दर घुसे

जिले में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा हैं। बेखौफ चोर आए दिन कई वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सोमवार रात चोरों ने अजमेर के क्लॉक टावर थाने से करीब 300 मीटर दूरी पर एक साथ 6 दुकानों को अपना निशाना बनाया। दुकानदारों ने बताया कि चोरों ने दुकानों के आगे कोई तोड़फोड़ नहीं की। पीछे कंस्ट्रेक्शन का काम चल रहा है और पीछे के रास्ते से ही चोर छत पर पहुंचे और छत के दरवाजे तोड़कर अन्दर दुकानों तक पहुंचे और ऐसे में आगे की तरफ पता ही नहीं चल पाया। सुबह जब दुकानदार पहुंचे तो पता चला। सूचना मिलने पर क्लॉक टावर थाना पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। लेकिन कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मदार गेट स्थित चंदीराम ब्रदर्श, धीरज रेडीमेड, बीके रेडीमेड, आर्यन स्टोर, नीमा ब्रदर्श की दुकान पर जब मालिक सुबह दस बजे पहुंचे तो देखा कि दुकान के अन्दर सामान व कपडे़ बिखरे हुए है। इस पर आस पास में पता किया तो पता चला कि छत के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर अन्दर घुसे और फिर आराम से दुकान को खंगाला। धीरज रेडीमेछ के गल्ले में रखे 6-7 हजार रुपए चोरी होने की सूचना है। अन्य किसी दुकान में सामान व नकदी की चोरी की जानकारी नहीं है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया और चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। चोर नकदी चुराने के मंशा से आए थे और यही कारण है कि इन दुकानों को पूरी तरह खंगाला गया और सामान भी बिखेरा लेकिन कोई सामान चोरी की सुचना नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि चोरों को उम्मीद थी कि दुकान में नकदी मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वे चले गए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका