Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : सूने घर के ताले तोड़ चोरों ने किया हाथ साफ, 5 लाख के जेवरात किए पार

चोरों ने सूने घर के ताले तोड़ हाथ साफ कर लिया। बुधवार सुबह 10 बजे उनकी पत्नी दुर्गा सोनी घर पहुंचीं तो मुख्य दरवाजे का ताले टूटे थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 04 Mar 2021 1:45:22

जोधपुर : सूने घर के ताले तोड़ चोरों ने किया हाथ साफ, 5 लाख के जेवरात किए पार

जोधपुर में बढ़ती चोरी की वारदात चिंता का कारण बन रही हैं। लोग अपने घरों को छोड़कर कहीं बाहर निकलना पसंद नहीं कर रहे हैं क्योंकि सूने मकानों को चोर ज्यादा निशाना बना रहे हैं। ऐसे ही एक सोने मकान को चोरों ने निशाना बनाया और 5 लाख के जेवरात पार कर दिए। वारदात के समय मगरा पूंजला निवासी विजय सोनी का पूरा परिवार पिता सत्यनारायण सोनी के ऑपरेशन की वजह से एमडीएम हॉस्पिटल में था। पीछे से चोरों ने सूने घर के ताले तोड़ हाथ साफ कर लिया। बुधवार सुबह 10 बजे उनकी पत्नी दुर्गा सोनी घर पहुंचीं तो मुख्य दरवाजे का ताले टूटे थे। चोरों ने ताले लगे कुंडे को ही तोड़ डाला था। भीतर जाने पर देखा तो दोनों कमरों के ताले फिर अलमारियों के भी ताले टूटे हुए मिले। घबराकर उन्होेंने तुरंत पति को फोन कर चोरी की सूचना दी। पति भी घर पहुंचे और पुलिस को चोरी की सूचना दी।
मंडोर थानाधिकारी सुरेश सोनी ने बताया कि सोनी की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया गया कि दस लाख रुपए, 700 ग्राम सोने के जेवरात चोरी हो गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी चोरी को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी बुलाया। पुलिस ने मकान मालिक को दुबारा पूरा घर चेक करने का कहा। इस पर दस लाख रुपए व 700 ग्राम सोना तो अलमारी में पहले खाली कट्टे और साड़ी में लिपटे मिल गए लेकिन दूसरे कमरे में रखे 5 लाख के जेवरात, 25 हजार रुपए नकद व डेढ़ किलो चांदी चोरी हो गई। देर रात पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को पकड़ा है। विजय ने बताया कि दोनों कमरों में जेवरात व नकदी पड़ी थी लेकिन कोई जानकार ही था जिसे पता था कि एक रूटीन वाला कमरा है जिसमें नकदी व सोना रखा जाता है। होलसेल के व्यापारी होने के नाते कुछ लोग घर आते थे। पता था कि मंगलवार की रात घर पर ताला ही रहेगा, ऐसे में फायदा उठा ताले तोड़ उसी कमरे को निशाना बनाया गया। चोर एक कमरे में रखे पांच लाख के जेवरात (सोने की चेन, अंगूठियां, कानों की बालियां व फीणी, चांदी की छड़), 25 हजार रुपए नकद व डेढ़ किलो चांदी चोरी कर ले गए। सोनी ने बताया कि चोर एक कमरे में रखे 200 रुपए के हैंड बैग में भर ले गए। दूसरे कमरे के ताले भी तोड़े, लेकिन वहां चोरी नहीं की। यहीं दस लाख रुपए व 700 ग्राम सोना पड़ा था। घर के चौक में पड़ी चांदी की मूर्तियों को भी चोरों ने हाथ तक नहीं लगाया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका