Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : जिस कमरे में तिजोरी चोरों ने उसी कमरे का तोडा ताला, न फुट प्रिंट न ही फिंगर प्रिंट

लेकिन श्रीगंगानगर के नेतेवाला में ऐसी चोरी हुई जहां चोरों ने न फुट प्रिंट न ही फिंगर प्रिंट छोड़े। घटना को मंगलवार रात काे अज्ञात चाेराें द्वारा अंजाम दिया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Oct 2020 6:50:44

राजस्थान : जिस कमरे में तिजोरी चोरों ने उसी कमरे का तोडा ताला, न फुट प्रिंट न ही फिंगर प्रिंट

चोरी की घटनाओं में पुलिस सबूत तलाशती हैं और फुट प्रिंट और फिंगर प्रिंट भी ढूंढती हैं। लेकिन श्रीगंगानगर के नेतेवाला में ऐसी चोरी हुई जहां चोरों ने न फुट प्रिंट न ही फिंगर प्रिंट छोड़े। घटना को मंगलवार रात काे अज्ञात चाेराें द्वारा अंजाम दिया गया। वारदात का रात काे ही पीड़ित काे चल गया था। इस पर सूचना देने पर चूनावढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने परिवार के सदस्याें से जानकारी लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।रात काे इलाके में थानाें की गश्ती माेबाइल गाड़ियाें काे इस घटना के बारे में सूचना दी गई। लेकिन बुधवार शाम तक इस घटना के आराेपियाें के बारे में काेई विशेष सफलता हाथ नहीं लगी थी।

हालांकि यह चाेरी कीमती सामान के रखे हाेने के किसी जानकार द्वारा ही की गई है। चूनावढ़ थानाधिकारी परमेश्वर सुथार ने बताया कि मकान मालिक राजपाल दुगेसर की रिपाेर्ट पर अज्ञात चाेराें पर मुकदमा दर्ज किया गया है। परिवादी ने रिपाेर्ट में बताया है कि उसके घर में कमरे का व तिजाेरी का ताला ताेड़कर साेने की मटर माला, अंगूठी और एक कड़ा व दाे चूड़ियां अज्ञात चाेर चुराकर ले गए हैं। इनका अनुमानित वजन करीब 15 ताेला बताया गया है। चाेरी किए गए गहनाें की कीमत करीब 7.50 लाख रुपए बताई जा रही है। एसएचओ सुथार ने बताया कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
बुधवार काे सीओ ग्रामीण ओमप्रकाश चाैधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।चाेरी बड़ी है इसलिए माैके से सबूत जुटाने काे पुलिस ने जिला मुख्यालय से एमओबी, एफएसएल और डाॅग स्क्वाॅड काे साक्ष्य जुटाने काे बुलाया। एमओबी प्रभारी एएसआई जगपालसिंह, हवलदार महेंद्रकुमार, फाेरेंसिक माेबाइल यूनिट प्रभारी डाॅ. लाेकेश शर्मा व डाॅग स्क्वाॅड प्रभारी माैके पर पहुंचे। तीन घंटे कड़ी मेहनत की लेकिन माैके से न फुट प्रिंट मिले न ही फिंगर प्रिंट मिले हैं।1. घटना घर के किसी जानकार द्वारा की गई है। क्याेंकि आराेपी काे पता था कि नई काेठी में लाेग साेते हैं और पुराने कमराें में कीमती सामान पड़ा है। उसने पुराने कमरे के लगे ताले काे ही ताेड़ा।2. आराेपी काे यह भी पता था कि कीमती सामान तिजाेरी में हाेता है। इसलिए आराेपी ने संदूक के अंदर रखी उसी तिजाेरी काे बाहर निकाला। उसमें से सारा कीमती सामान बटाेरकर गायब हाे गए।3. आराेपी काे इस तिजाेरी की चाबी का भी पता था कि मकान मालिक इसे कमरे में कहां छिपाकर रखता है। क्याेंकि आराेपी ने तिजाेरी काे ताेड़ा नहीं बल्कि उसकी चाबी से खाेलकर गहने निकाले। शक के 3 कारण जो पुख्ता करते हैं कि आरोपी घर का ही भेदी हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका